- सल्ट विधानसभा उपचुनाव-

- आखिरी दिन भाजपा-कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर भरे पर्चे

- उक्रांद के मोहन, उपपा के जगदीश व एक निर्दलीय ने भी किया नामांकन

ALMORA: सल्ट उपचुनाव के लिए होली के दिन भाजपा व कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशी घोषित किए। भाजपा ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना पर दांव चला है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है। दोनों ने शक्ति प्रदर्शन के बाद मंगलवार को नामांकन कराया। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल से मोहन उपाध्याय, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) से जगदीश चंद्र व निर्दलीय पान सिंह ने भी पर्चा भरा।

में भाजपा ने जनसभा

सल्ट उपचुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने सुबह11 बजे पर्चा भरा। नामांकन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत सुबह ही भिकियासैंण पहुंच गए थे। पर्चा भरने के बाद स्याल्दे ब्लॉक के छियाणी खेल मैदान में भाजपा ने जनसभा के जरिये चुनावी शंखनाद किया।

गंगा के काफिले में मातृशक्ति का जोर

कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में निकले जुलूस में मातृशक्ति का जोर रहा। तुराचौरा रोड से होकर गुजरा कांग्रेसियों का काफिला तहसील मुख्यालय पहुंचा। गंगा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विस अध्यक्ष व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल तथा पूर्व विधायक मदन बिष्ट नामांकन केंद्र में पहुंचे। सुबह 11:30 बजे पर्चा भरने के बाद कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में जैनल बर्किडा (स्याल्दे) पहुंचे और चुनावी सभा की। उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने लगभग सवा बारह बजे पर्चा भरा।

Posted By: Inextlive