RUDRAPRAYAG: उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और मास्टर प्लान निरस्त करने की मांग को लेकर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार को मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि सरकार पीढि़यों से चली आ रही धाम की परंपराओं को समाप्त कर उनके हक-हकूक कब्जाना चाहती है। इसका हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मंदिर परिसर में हुई सभा में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान को वापस नहीं ले लेती, अंादोलन जारी रहेगा। कहा कि मांगों को लेकर जल्द चारों धाम के तीर्थ पुरोहितों के साथ वार्ता कर आंदोलन को गति दी जाएगी। इसके साथ ही अलावा मामले में सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में तीर्थ पुरोहित रमाकांत शर्मा, उमेद पोस्ती, गणेश अवस्थी, मनोज त्रिवेदी, राम प्रसाद शुक्ला, अमित, प्रियांक, मनोज, अंकुर, हिमांशु आदि शामिल थे। विदित हो कि मास्टर प्लान और देवस्थानम बोर्ड वापस लिए जाने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित लंबे समय से केदारनाथ में धरना दे रहे हैं।

Posted By: Inextlive