- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

BHAGWANPUR: नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर रेप और अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

झांसा देकर किया रेप

सहारनपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गाई की नौकरी करता है। उसकी बेटी तीन साल पहले क्लास 11 की छात्रा थी। उस दौरान उसकी मुलाकात मोहित निवासी ग्राम जय सिंहा छुटमलपुर, जिला सहारनपुर, उप्र से हुई। मोहित भगवानपुर में मोबाइल की दुकान में काम करता था। आरोप है कि मोहित ने छात्रा को झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप किया। एक साल पहले मोहित सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसके चलते वह गांव में ही रह रहा था। आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो मोबाइल से लिए थे। आरोप है कि हाल ही में उसे छात्रा के अश्लील फोटो के ¨प्रट निकालकर उन्हें वायरल कर दिया। जब छात्रा के परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने दो साल तक रेप और चुप रहने की धमकी की बात परिवार के लोगों को बताई। जिसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार

KARNPRAYAG: तहसील कर्णप्रयाग के एक राजस्व ग्राम में किशोरी से रेप के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। पीडि़त किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल किया गया। पुलिस ने बताया कि बीती बुधवार को कर्णप्रयाग क्षेत्र के एक राजस्व ग्राम में 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान चंद्रदेव के रूप में बताई।

Posted By: Inextlive