- टैक्स वसूली के लिए बिजली, पानी के बिल बनेंगे आधार

- निगम ने मलिन बस्तियों से 2 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली का रखा लक्ष्य

DEHRADUN: मलिन बस्तियों से टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम आज से बस्तियों का सर्वे शुरू करने जा रहा है। मलिन बस्ती का कोई भी परिवार टैक्स देने से न बचे इसके लिए बारीकी सी निगम क्षेत्र की बस्तियों का सर्वे किया जाएगा।

एक-एक घर का होगा सर्वे

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक निगम क्षेत्र में रह रहे मलिन बस्तियों के प्रत्येक परिवार का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद उन परिवारों को निगम की कर सूची में दर्ज किया जाएगा, जिससे कोई भी घर बिना टैक्स के न छूटे। जिन घरों का पहले सत्यापन किया जा चुका है उनका भी दोबारा से सत्यापन किया जाएगा।

टैक्स वसूली का यह होगा आधार

मलिन बस्तियों से टैक्स वसूलने का आधार, बिजली, पानी के बिल होंगे। हर वार्ड की टैक्स दर अलग होगी। सड़क से बस्तियों की दूरी को देखते हुए टैक्स रेट फिक्स किया जाएगा।

ख्भ् परसेंट की मिलेगी छूट

मलिन बस्तियों से टैक्स वसूली में निगम द्वारा ख्भ् परसेंट की छूट दी जाएगी। मलिन बस्ती के जो परिवार पहले से निगम की टैक्स सूची में हैं उनसे वित्तीय वर्ष ख्0क्ब्-क्भ् का टैक्स वसूला जाएगा। जो परिवार पहली बार टैक्स सूची में दर्ज किए जा रहे हैं उनसे ख्0क्म् का टैक्स वसूला जाएगा।

दून में कितनी मलिन बस्तियां

निगम से मिले आंकड़ों के मुताबिक शहर में क्ख्9 मलिन बस्तियों के ब्0 हजार घर हैं। इनसे दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा का टैक्स वसूला जाना है। निगम की मानें तो पिछले दो सालों से मलिन बस्तियों से टैक्स नहीं वसूला गया है, जिससे निगम के राजस्व को नुकसान हुआ है।

-----------------------

पहले मलिन बस्तियों का सर्वे किया जाएगा, जिसके बाद टैक्स वसूला जायेगा। पुराने घरों से वित्तीय वर्ष ख्0क्ब्-क्भ् का टैक्स वसूला जायेगा, जिन घरों से पहली बार टैक्स वसूला जा रहा है उनसे ख्0क्म् का टैक्स वसूला जायेगा, इस बार लगभग ख् करोड़ से भी ज्यादा का टैक्स वसूला जायेगा।

विनोद चमोली, मेयर

Posted By: Inextlive