Uttarakhand Dehradun District election result 2022 : देहरादून में 10 में से 9 सीटों पर भाजपा को मिली जीत
Uttarakhand Dehradun District election result 2022 :उत्तराखंड के देहरादून में 10 विधानसभा सीटों में से 9 में भाजपा ने परचम लहराया। सिर्फ एक सीट चकराता में कांग्रेस को जीत मिली बाकी सीटों में बीजेपी ने बड़े मार्जिन से विरोधियों को शिकस्त दी।
देहरादून (ब्यूरो)। Uttarakhand Dehradun District election result 2022 latest news : उत्तराखंड की चकराता विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रीतम सिंह ने भाजपा के राम शरण नौटियाल को हरा दिया। प्रीतम ने 9436 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं विकास नगर सीट से बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान ने कांग्रेस के नव प्रभात को 5193 वोटों से हराया। सहसपुर से बीजेपी के सहदेव सिंह पुंडीर ने कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा को 8355 वोटों के अंतर से मात दी। धरमपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल को 10090 वोटों के अंतर से हराया। राजपुर रोड से भाजपा के खजान दास ने कांग्रेस के राजकुमार को 11163 वोटों के अंतर से हराया।
मसूरी से भाजपा ने मारी बाजी
मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी को बड़ी जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गोदावरी थपली को 15325 वोटों से हराया। डोईवाला से बीजेपी के ब्रज भूषण ने कांग्रेस के गौरव गिन्नी को 29021 वोटों के अंतर से मात दी। रिषिकेश से भाजपा के प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस के जयेंद्र चंद रमोला को 19057 वोटों से हराया। रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा काउ ने कांग्रेस की हीरा सिंह बिष्ट को 30052 वोटों के अंतर से हराया।
किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी आगे और कौन पीछे
विधानसभा | जीते/पार्टी | हारे/पार्टी | अंतर |
चकराता | प्रीतम सिंह/INC | राम शरण नौटियाल/BJP | 9436 |
विकास नगर | मुन्ना सिंह चौहान/BJP | नव प्रभात/INC | 5193 |
सहसपुर | सहदेव सिंह पुण्डीर/BJP | आर्येंद्र शर्मा/INC | 8355 |
धर्मपुर | विनोद चमोली /BJP | दिनेश अग्रवाल/INC | 10090 |
राजपुर रोड | खजान दास/BJP | राजकुमार/INC | 11163 |
मसूरी | गणेश जोशी/BJP | गोदावरी थापली/INC | 15325 |
डोईवाला | बृजभूषण गैरोला/BJP | गौरव (गिन्नी)/INC | 29021 |
ऋषिकेश | प्रेम चन्द अग्रवाल/BJP | जयेन्द्र चन्द रमोला/INC | 19057 |
रायपुर | उमेश शर्मा काऊ/BJP | हीरा सिहँ बिष्ट/INC | 30052 |