रमजान में बिक जाती हैं आठ लाख टोपियां
- तुर्की, बंगलादेशी के साथ देशी टोपियों की भी भरमार, 'बरकाती टोपी' सबसे महंगी में शुमार
- कुरैशिए से बनी हाथ की टोपियों की डिमांड अधिक - ईद के मद्देनजर सज गई परमानेंट के साथ ही टेंप्रेरी टोपियों की मार्केटGORAKHPUR : रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना कहे जाने वाले रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है। मस्जिदें भी नमाजियों से गुलजार हैं, इसकी सबसे खास वजह यह है कि इस महीने में हर अमल के बदले 70 गुना ज्यादा नेकी मिलती है। छोटे नन्हें बच्चे हों या बड़े बुजुर्ग, सभी ने मस्जिदों की राह थाम ली है। नमाजियों की तादाद बढ़ने से इन दिनों टोपियों के मार्केट में भी चहल-पहल बढ़ गई है। यहां इंडोनेशिया से आई ब्रांडेड टोपियां लोगों के सिर का ताज बनी हुई हैं। टोपी कारोबारी अख्तर की मानें तो रमजान के दौरान पूरे शहर में करीब 8 लाख टोपियां बिक जाती हैं। अब तक 6 लाख से ज्यादा टोपियां सेल की जा चुकी हैं, वहीं ईद तक यह आंकड़ा 8 लाख को पार कर जाएगा।
'बरकाती' सबसे महंगीमार्केट में यूं तो टोपियों की ब्रॉड रेंज उपलब्ध है, लेकिन इनमें कुछ चुनिंदा टोपियां लोगों को अपनी ओर खींचे हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बेहतर और महंगी टोपी बरकाती टोपी है, जिसकी कीमत 2 सौ रुपए है। इसकी शुरुआती कीमत 150 रुपए है। वहीं शहर में सबसे सस्ती टोपियां भी मौजूद हैं, जिनकी शुरुआत 5 रुपए से है। इसके अलावा बाकी टोपियों की रेंज 15 रुपए से 60 रुपए के बीच है।
विदेशी टोपियों का अंबार टोपियों की मार्केट में यूं तो हैंडमेड से लेकर मशीन तक टोपियों की कई वेरायटी मौजूद है। इसमें सबसे ज्यादा आरामदेह और स्पेशल टोपियां विदेशों से आई हुई हैं। घंटाघर में टोपियां बेचने वाले इरशाद अहमद की मानें तो यहां इंडोनेशियन, बंगलादेश के साथ ही तुर्की और ईरानी टोपियां भी काफी लोग डिमांड कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा हल्की और बढि़यां क्वालिटी की टोपियां इंडोनेशिया की हैं, जो हाथों हाथ बिक जा रही हैं। लोकल में कुरैशिया का जलवा एक तरफ जहां लोगों को विदेशी टोपियां अपनी ओर खींच रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोकल लेवल पर हाथों से बनी टोपियां भी अपना जादू बरकरार रखे हुए हैं। इसके साथ ही मुंबई से कई अलग वेरायटी की टोपियां भी मार्केट में जलवा बिखेरे हुए हैं। इनके अलावा महंगी लोकल शिनील और फर लगी टोपियों को भी लोग हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। टोपियों की वेरायटी और दामटोपी दाम
इंडोनेशियाई टोपी 15-50 जरवी टोपी 40 टोपी फाम 20 टोपी मोतीवाली 25-60 बांग्लादेशी 30-60 टोपी चाइना 45 टोपी बर्फी 5 टोपी चिमकी 10 मखमल 25 चिकन 30 टोपी लम्बी 15-30 पचकली 40 कोरिया 30-60टोपी बरकाती गोल 150-200
रामपुरी टोपी 30-60 टोपी चांद तारा 35