टैरो कार्ड रीडर व वास्‍तु एक्‍सपर्ट प्रेम पंजवानी से जानिए सवालों के जवाब

 

 

टैरो कार्ड रीडर व वास्तु एक्सपर्ट प्रेम पंजवानी से जानिए सवालों के जवाब

1-मैंने अपने नए घर के बीच में सीढिय़ां बनवाई हैं। क्या यह सही है? हमारा घर पश्चिम मुखी है और यह निर्माण 2 साल पहले हुआ है। कृपया मार्गदर्शन करें। 

दीपक भाटिया

जवाब- जैसा आपने कहा है कि यह घर के बीच में बनी है, तो यह सही नहीं है। पर आप अपने घर का मैप हमें भेजें, ताकि बेहतर तरह से देखकर आपको सुझाव दिया जा सके।

2-मेरी शादी साल 2013 में हुई थी, पर वर्ष 2016 से बहुत परेशानियां आ रही हैं। अब तो असहनीय कष्ट हो गया है। कुछ बताएं जिससे वैवाहिक जीवन अच्छा हो जाए। मेरी डेट ऑफ बर्थ 26 सितंबर है।

-सीमा गहलोत

जवाब- आपकी यह समस्या नवंबर 2015 से चल रही है और धीरे-धीरे बढ़ी है। इस समय आप या घर में कोई हनुमान जी की पूजा उपासना करना शुरू कर दे। आप स्वयं दुर्गा जी का पाठ बुधवार के दिन से करना शुरू करें। नियमित रूप से मां दुर्गा जी के आगे दीपक जलाएं।

3-मैं जुलाई से कपड़े का काम शुरू कर रहा हूं। क्या यह सही रहेगा मेरे लिए? पूर्व में मैंने दो काम और भी किए, पर नतीजे अच्छे नहीं निकले। मेरी डेट ऑफ बर्थ 3 अगस्त 1979 है।

जितेंद्र गुप्ता, लखनऊ

जवाब- टैरो काड्र्स हर्मिट, सेवेन ऑफ कप्स और द वल्र्ड के संकेत इस समय तो आपके काम में सफलता देंगे, पर यदि यह काम आप भागीदारी में कर रहे हैं तो दिक्कत आ सकती है। अभी आप 3 तांबे के टुकड़े रविवार के दिन चलते पानी में प्रवाहित करें। ऐसा तीन रविवार करें। 

4- मेरी जॉब नहीं लगती है और यदि लग भी गई तो ज्यादा दिन नहीं चलती। कृपया कोई उपाय बताएं।

सुमित मखीजा

जवाब- आप अपने घर का उत्तर से पूर्व तक का दिशा क्षेत्र साफ रखें और उत्तर दिशा की तरफ 41 दिन तक सफेद कटोरे में पानी भरकर रखें। इस पानी को नित्य बदलें। ध्यान रहे इसे कोई छुए न।

अपने एक्वेरियम में जरूर रखें इस रंग की मछली, पूरा घर रहेगा काली नजर से दूर

दक्षिण-पश्चिम में बनाएं शयन कक्ष, तो जिदंगी में आ जाएगी नई ऊर्जा

Posted By: Kartikeya Tiwari