- आईएसबीटी से घंटाघर तक बनाए जाने हैं 5 वैंडर जोन

- निगम अभी तक सर्वे की कवायद में ही है उलझा

- शहरी विकास मंत्री द्वारा दिए गए थे निर्देश

DEHRADUN: शहरी विकास मंत्री के निर्देशों के बावजूद नगर निगम आईएसबीटी से घंटाघर तक वैंडर जोन चिन्हित नहीं कर पाया है। ट्रैफिक को सुधारने के लिए कई संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। निगम को वैंडर जोन डिसाइड करने थे, लेकिन निगम अभी सर्वे की कवायद में ही उलझा हुआ है। इन वैंडर जोनों में रेहड़ी-ठेलियों को जगह दी जानी थी ताकि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी होने वाली रेहड़ी-ठेलियों को तरतीब से लगाया जा सके।

बनने थे भ् वैंडर जोन

दून की ट्रैफिक व्यवस्ता को सुधारने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सबसे पहले आईएसबीटी से घंटाघर तक के रूट की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिये थे। जिसमें सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना, बिजली और टेलीफोन के पोल हटाना, सड़क के गढ्डों को ठीक करने से लेकर वैंडर जोन सिलेक्ट करने के निर्देश दिये थे। नगर निगम को इन निर्देशों के मुताबिक पांच वैंडर जोन सिलेक्ट करने थे। इन वैंडर जोन में ही रेहड़ी और ठेलियों का संचालन होना था, लेकिन नगर निगम अब तक ये वैंडर जोन सिलेक्ट ही नहीं कर पाया है। बताया जा रहा है कि अभी तक नगर निगम सर्वे तक ही सिमटा हुआ है।

अब सोमवार को बंद रहेगा बाजार

सहारनपुर चौक से लेकर प्रिंस चौक तक दिन भर आढ़त बाजार में आवाजाही के चलते जाम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि आढ़त बाजार को रविवार के स्थान पर अब सोमवार को बंद रखा जाएगा। आने वाली आठ मई से आढ़त बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन सोमवार होगा।

एसएसपी कर रही समीक्षा

आईएसबीटी से घंटाघर तक ट्रैफिक सुधारने के लिए मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद एसएसपी खुद सभी विभागों को सौंपे कामों की समीक्षा कर रही है। जिसमें अतिक्रमण पर कार्रवाई, बिजली और टेलीफोन के पोल हटाना, सड़कों के गढ्डे सुधारना आदि शामिल है। पार्किग व्यवस्था की समीक्षा भी एसएसपी द्वारा की जा रही है।

ये होने हैं सुधार कार्य

- फ्क् जगहों से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटना

- ख्9 जगहों पर नाली व चैंबर के ढक्कन लगाना

- क्फ् स्थानों पर पार्किग व्यवस्था चिन्हित करना

- फ्ब् बिजली और टेलीफोन के पोल हटाना

- भ् सीवर लाइन के मैनहोल ठीक करना

- 8 जगहों पर सड़क के गढ्डे भरना

- ख् भूसा स्टोर किए जाने हैं शिफ्ट

- आईएसबीटी से घंटाघर तक वैंडर जोन चिन्हित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में देखा जा रहा है कि कौन से स्थानों पर वैंडर जोन बनाया जा सकता है। जल्द ही सर्वे कर वैंडर जोन चिन्हित कर लिए जाएंगे। विनोद चमोली, मेयर, देहरादून

- शहरी विकास मंत्री के निर्देश पर आईएसबीटी से घंटाघर तक कई सुधार कार्य हो रहे हैं। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। हमने निर्णय लिया है कि आढ़त बाजार में साप्ताहिक बंदी रविवार की जगह सोमवार को होगी। - स्वीटी अग्रवाल, एसएसपी, देहरादून

Posted By: Inextlive