मैदान पर इस पोस्टर में था कुछ ऐसा जिसने विराट को मुस्कराने पर किया मजबूर
फैंस ने दिखाए अनुष्का के पोस्टर
दरअसल, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम 32 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर अपनी पहली पारी खेल रही थी और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उस वक्त बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी एक फैन हाथ में विराट और अनुष्का का एक पोस्टर लहराने लगा। इस पोस्टर में विराट-अनुष्का की शादी का फोटो था और उस पर लिखा था, 'शादी मुबारक'।
ग्राउंड पर मुस्कुराये विराट
इस फोटो को देखकर विराट की शादी की यादें ताजा हो गई होगी, इसलिए वे इसे देखकर मुस्कुरा दिए. इसके बाद उन्होंने पीछे की तरफ देखकर हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन स्वीकारा किया। इसी दौरान ग्राउंड पर मौजूद कैमरे की भी नजर विराट और उनकी तस्वीर पर पड़ी। इसके बाद उनके इस सीन को टीवी पर भी टेलीकास्ट किया गया।
विराट और अनुष्का की शादी
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के एक हैरिटेज रिसोर्ट में शादी की थी। ये दोनों इसके बाद हनीमून के लिए फिनलैंड गए थे। वहां से लौटकर इन्होंने दिल्ली में 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दिए। इसके बाद ये दोनों भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। बहरहाल विराट कोहली अपने मैच और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं।