रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली है। चौथी बार रूस के राष्टपति बने व्लादिमीर पुतिन को केवल राजनीतिक फैसलों से ही बागी नही कहा जाता बल्कि वास्तव में उनकी पर्सनल लाइफ को देखा जाए तो यह साफ साफ पाया जायेगा कि वह दुनिया के सबसे रोमांचक राष्ट्रपति हैं। आइये उनकी व्यक्तिगत जीवन पर एक खास नजर डालें।


पुतिन का जन्म पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर साल 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद, रूस में हुआ। उनके पिता व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच सोवियत नेवी में काम करते थे और उनकी माता मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा एक कारखाने में काम करती थीं। उनके पिता द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में भर्ती हुए थे। इस तरह बने राष्ट्रपति31 दिसम्बर 1999 को राष्ट्रपति येल्तसिन ने समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया एवं रूस के संविधान के अनुसार, पुतिन को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। येल्तसिन के इस्तीफे के परिणाम स्वरूप तीन महीनों के भीतर राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किये गए, जिसमें पुतिन ने जीत हासिल की। पुतिन ने 7 मई 2000 को राष्ट्रपति कार्यालय संभाला।पुतिन की शादी
साल 1983 में पुतिन ने उन्होंने ल्युदमिला से शादी की, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। उनकी दो बेटियां येकातेरीना और मारिया हैं और दोनों आये दिन किसी बातों को लेकर सुर्खियों में होती हैं।  

Posted By: Mukul Kumar