जब बात जिंदगी पर आ जाए तो इंसान हो या जानवर हर कोई आखिरी क्षण तक अपनी जान बचाने का प्रयास करता है। जिंदगी को बचाने के लिए संघर्ष का यही नजारा वाइल्‍ड लाइफ फोटोग्राफर सुधीर शिवराम ने अपने कैमरे तब कैद किया जब वे मध्‍यप्रदेश के बाधंवगढ़ टाइगर रिजर्व में फोटोग्राफी करने गये हुए थे। तस्‍वीरों में देखिये जान बचाने केलिए कैसे एक हिरन ने शेरनी से की लड़ाई।

बच्चों के लिए भोजन की तलाश में थी
पिछले दिनों बांधवगढ़ टाइगर रिर्जव में एक लोहमर्षक दृश्य देखने को मिला। यहां एक शेरनी अपने चार बच्चों के लिए भोजन ढूंढने निकली थी और उसे एक शिकार चाहिए था। तभी उसकी नजर एक सांभर हिरन पर पड़ी और शेरनी ने अपना और बच्चों का पेट भरने के लिए उसी को शिकार करने का निश्चय किया।

शेरनी से बचने के लिए किया संघर्ष
हिरन को भी अपना जीवन बहुत प्यारा था। उसने पूरा मुकाबला करने का फैसला किया। दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष शुरू हो गया। दोनों को ही अपने सरवाइवल की चिंता थी और दोनों ही खुद को जीवित रखना चाहते थे।

भागने का भी किया प्रयास
इस लड़ाई में कई बार लगा कि हिरन शेरनी पर भारी पड़ रहा है। एक बार तो वो उसके चुंगल से निकल कर भागने के प्रयास में लगभग सफल भी होता दिखाई दिया।

माननी पड़ी हार
हालाकि हिरन ने पूरा संघर्ष किया किया लेकिन आखिर शेरनी से उसे दबोच कर उसके गले में  अपने दांत गड़ा दिये। बीच मे उसके बच्चों ने भी मदद करने की कोशिश की पर मां ने उन्हें कोई चांस दिया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Molly Seth