- कटिहार और राजेंद्र नगर टर्मिनल में लगेगा प्लांट

- पानी का मिसयूज नहीं होने दिया जाएगा

shashi.sagar@inext.co.in

PATNA : रेलवे स्टेशनों का पानी अब बर्बाद नहीं होगा। पानी की महत्ता को देखते हुए रेलवे ने वाटर कंजर्वेशन की ओर कदम बढाया है। देश के वैसे रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है जहां पानी की खपत ज्यादा है। ऐसे रेलवे स्टेशनों पर वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट लगाए जाएंगे। मालूम हो कि पहले से ही देशभर के ख्ब् स्टेशनों पर वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।

कटिहार में भी होगा वाटर रिसाइकिल

दानापुर मंडल के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर वाटर रिसाइकिलिंग प्लांट लगाया जाएगा। मालूम हो यहां मंडल के प्रमुख गाडि़यों का कोच क्लीनिंग और वाटरिंग भी होता है। इस का कारण टर्मिनल पर पानी की खपत अधिक है। इस लिहाज से इस स्टेशन का चयन किया गया है। साथ ही बिहार के कटिहार स्टेशन का चयन भी प्लांट लगाने के लिए किया गया है।

देशभर के फ्ख् स्टेशन चयनित

वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट के लिए देशभर के फ्ख् स्टेशनों का चयन किया गया है। ये स्टेशन ए वन और ए कैटेगरी में आता है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में ही इन स्टेशनों पर प्लांट निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय रेलवे के ख्7 प्रमुख वाटर कंजप्शन सेंटर पर वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट पहले से ही काम कर रहा है। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ायी जाएगी। मालूम हो कि बिहार में दो कटिहार और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्लांट लगाने की स्वीकृति दी गई है वहीं झारखंड में एक टाटा नगर में प्लांट लगाने की स्वीकृति दी गई है।

किस स्टेट में लगेंगे कितने प्लांट

आंध्र प्रदेश - ख्

बिहार - ख्

छत्तीसगढ़ - क्

दिल्ली - क्

झारखंड - क्

कर्नाटक - फ्

केरल - फ्

मध्यप्रदेश - क्

महाराष्ट्र - भ्

राजस्थान - ख्

तमिलनाडु - भ्

तेलंगाना - ख्

उत्तरप्रदेश - ख्

पश्चिम बंगाल - ख्

Posted By: Inextlive