Weather Alert आज देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। यहां जानें पंजाब हरियाणा और राजस्थान व यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल...

कानपुर। Weather Alert: देश में आज भी उत्तर भारत के अधिकांश इलाके बारिश की चपेट में रहेंगे। वेदर एजेंसी स्काई मेट के मुताबिक आज पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर भारी बारिश के असार बने हैं। वहीं उत्तराखंड में फिलहाल एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ प्री मानसून बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भागों, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बिगड़ेगा माैसम का मिजाज

वहीं आज देश में बने माैसमी सिस्टम पर नजर डालें तो एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर भी एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी पर लंबे समय से बना विपरीत चक्रवाती क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इस समय यह पश्चिमी-मध्य भागों पर है। बीते 24 घंटों के दाैरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश हुई। पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल के कुछ हिस्सों और आंतरिक तमिलनाडु में भी गरज के साथ कहीं-कहीं पर बारिश हुई है।

Posted By: Shweta Mishra