कल से फिर पुराने तेवर में लौट जाएगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज भर तपिश से रहेगी राहत
दोपहर में छाया अंधेरा, आंधी-ओले के साथ मूसलाधार बारिश करमटोली, डोरंडा, नामकुम सहित कई इलाकों में गिरे पेड़ व पोल बिजली तार पर गिरा पेड़, गाडि़यों की आवाजाही बंद ॥द्बद्दद्धद्यद्बद्दद्धह्लह्य रांची में बुधवार को 3.6 मिमी हुई बारिश मैक्सिमम 39.1 व मिनिमम टेंप्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस बारिश से पहले ह्यूमिडिटी लेबल 49, तो बारिश के बाद हुआ 64 परसेंट रांची में 80, तो कांके में 180 किमी प्रति घंटा रही विंड स्पीड RANCHI: बारिश के बाद गुरुवार को भी मौसम में तपिश से राहत मिलेगी, लेकिन एक दिन बाद ही मौसम का तेवर वापस पहले जैसा हो जाएगा। यह कहना है मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारियों का। रांची में बुधवार को 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गिरा पारा, ह्यूमिडिटी में उछालबुधवार को मौसम के तेवर बदलते ही अधिकतम तापमान में सीधे 11 डिग्री की कमी हो गई, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। सुबह से दोपहर तक अधिकतम तापमान जहां 39.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बारिश होते ही तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भले ही रांचीआइट्स को बारिश के दौरान ठंडी हवा चलने से राहत मिली। लेकिन बारिश खत्म होते ही ह्यूमिडिटी का लेबल 64 परसेंट हो गया, जबकि बारिश के पहले यह 49 परसेंट ही था।
स्थानीय बादलों ने घेरा रांची को मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए वदूद ने बताया कि बुधवार को रांची में लोकल सिस्टम डेवलप करने के कारण अचानक काले बादल छाए गए और रांची लो प्रेशर जोन में तब्दील हो गया। प्रेशर बढ़ते ही हवा की गति तेज हो गई, जो बिल्कुल साइक्लोन के दौरान चलने वाली तेज हवा के बराबर थी। रांची में इस दौरान 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली, जबकि कांके और आसपास के क्षेत्रों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे हवा की रफ्तार रही। मौसम का ये बदलाव सिर्फ रांची और आउटस्कर्ट में ही रहा, जबकि पूरे झारखंड और उत्तर पूर्वी जिलों में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। अन्य जगहों पर तेज धूप और तपिश बरकरार रही।