देश में इन दिनाें पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज भी कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं कोहरे का कहर रहेगा। कुछ इलाकों में शीत लहर भी चलेगी। आइए जानें आज के मौसम के हाल...


कानपुर। उत्तर भारत का इन दिनों ठंड से बुरा हाल है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हालात सामान्य नहीं नजर आ रहे हैं। कई दिनों से उत्तर पूर्व अफगानिस्तान और पाकिस्तान से सटे हुए कुछ इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना है। इससे मध्य पाकिस्तान उससे सटे पंजाब और पश्चिम राजस्थान प्रभावित हैं। यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं आज हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत से शीत लहर का असर कम हाेने के आसार हैं। इन इलाकों में कोहरे के साथ चलेगी शीत लहर
आज उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व विदर्भ में आज भी  शीत लहर चलेगी। एक दिन पहले की विजिबिलिटी पर नजर डालें तो पटियाला में 25, अमृतसर और बरेली में 200, गंगानगर, सफदरजंग, लखनऊ, सुल्तानपुर और सिलचर में 500 मीटर रही।

Posted By: Shweta Mishra