Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 5 June to 11 June 2022: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 5 जून से 11 जून 2022 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मिथुनवृश्चिक धनु मकरकुंभमीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है।मेषसिंह राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 5 June to 11 June 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ एवं बिना मतलब के कार्यों में जातक का समय नष्ट हो सकता है। राहु के प्रभाव के कारण आलोचना प्रत्यालोचना का स्थिति भी बनी रह सकती है। शुक्र के प्रभाव के कारण खर्च की अधिकता रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचें। बिना सोचे-समझे किसी भी कार्य में हाथ न डालें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का कारण बन सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। थोड़ी-सी असावधानी चोट-चपेट का कारण बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में अधिक पूंजी निवेश से बचें। घर परिवार में भी स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगीं। खर्च की अधिकता से जातक परेशान हो सकता है। अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगी। विषम परिस्थितियों से जातक सामना करने में सफल हो सकता है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ बुध की अनुकूल स्थिति के कारण कार्य-व्यापार की दिशा में जातक को विशेष उन्नति से आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ सूर्य के प्रभाव के कारण विपरीत परिस्थितियाँ भी बन सकती है। जिसके कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई झगड़े की स्थिति का भी योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। शासन प्रशासन से भी चुनौतियाँ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घूमने-फिरने से बचें। ईष्ट मित्रों का उतना ही सहयोग लें जितनी आवश्यकता है। कर्ज आदि के जाल में न फँसे सावधानी से ही कार्य करें।

Monthly Horoscope-June 2022: जून माह में आपकी जिंदगी में क्‍या कुछ होगा खूबसूरत, जानें इस मासिक राशिफल में

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में जातक का मन लगेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना का नई दिशा देने के लिए यह समय उपर्युक्त है। घर परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य करने की भी स्थिति बन सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह अनुकूल है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग एवं प्रेरणा से जातक उत्साहित बना रह सकता है। कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। जातक के कार्यों को और अधिक ऊँचाई मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ सप्ताह के प्रारम्भ की स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल रहेगीं। लेकिन सप्ताह के मध्य आते-आते कई बड़ी एवं चुनौतीपूर्ण स्थितायाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सप्ताह के मध्य में किसी भी तरह के जोखिम से बचें। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी इस बीच चुनौती खड़ी कर सकते है लेकिन सप्ताह का अन्त आते-आते स्थितियाँ पुनः पटरी पर आने लगेगीं और जातक किसी बड़ी कार्ययोजना के प्रति उत्साहित एवं संकल्पित होगा। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में भी स्थितियाँ लगभग अनुकूल रहेगीं। थोड़ा सूझ-बूझ से पारिवारिक सांमंजस्य बनायें रखना होगा। किसी देवी की पूजा एवं शिव की आराधना से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियाँ कम रहेगीं। चन्द्रमा के इस राशि से हटते ही बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ जातक को परेशान कर सकती है। इस सप्ताह बहुत सोच-समझकर ही कार्य करें। कार्यों में विघ्न बाधा जैसी विषम परिस्थितियाँ तनाव दे सकती है इसलिए सावधानी से इस सप्ताह रहें। उतावलेपन में कोई नया कार्य न प्रारम्भ करें। किसी योजना पर अधिक खर्च से बचें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में दबाव एवं तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। कार्य व्यापार में भी सोच-समझकर पैसा लगायें। बिनासोच-समझे पैसा लगाने पर बड़ी हानि का योग बन सकता है। घूमने-फिरने से बचें नहीं तो यात्राजनित परेशानी का योग है। सूर्य को जल देने से राहत मिलेगी।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक तनाव से बचें व्यापार आदि की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। थोड़ी-सी असावधानी व्यापार में बड़ा नुकसान करा सकती है। इसलिए सोचसमझकर ही आगे बढ़े। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। और लाभप्रद स्थितियाँ भी बन सकती है। इस सप्ताह भागदौड़ की अधिकता रहेगी। जातक अनावश्यक खर्च से बचना होगा। क्योंकि इस सप्ताह फिजूल खर्च की अधिकता अधिक है। थोड़ा सावधानी से कार्य करें। बुद्धिमान एवं ज्ञान लोगों के मायाजाल से बचने का प्रयास करें। नहीं तो जातक को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। बाधाओं में कमी आयेगी।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ मन उत्साहित रहेगा। बड़ी कार्ययोजना के प्रति जातक क्रियाशील बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के साथ निरन्तरता बनी रहेगी। इस सप्ताह इस राशि वाले किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो बड़ी चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। स्वस्थ्य संबंधित कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियाँ जातक के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। अनावश्यक घूमने-फिरने से बचें घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी। जिससे जातक आर्थिक तनाव की स्थिति से गुजर सकता है। किसी देवी की पूजा एवं अपाहिजों को दान करने से स्थितियां पटरी पर आ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को नई दिशा देने में जातक सफल होगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। खिलाड़ियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल है। कड़ी एवं बड़ी चुनौती का मुकाबला करते हुए जातक को बड़ी विजयश्री मिल सकती है। जिससे जातक की ख्याति बढ़ेगी। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का प्रबल योग है। जमीन-जायजात एवं भूमि से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह बहुत अनुकूल है। किसी नई संपत्ति को खरीदने का प्रबल योग बन सकता है इसलिए सक्रियता बनाये रखें। अपनी कार्ययोजनाओं को नई दिशा देने का निरन्तर प्रयास करें और गतिशील बनें रहें। घूमने-फिरने की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। मन उत्साहित एवं क्रियाशील निरन्तर बना रह सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करनेसे स्थितियाँ और अधिक मजबूत होगीं। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को जातक और अधिक ऊँचाई पर ले जाने में जातक सफल हो सकता है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। यद्यपि भागदौड़ एवं निरन्तर क्रियाशीलता के कारण गतिशील स्थितिययाँ बनी रहेगीं। सूझ-बूझ एवं बौद्धिक क्षमता से जातक अपने कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करें। तो स्थिति पटरी पर बनी रहेगी। कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य इस सप्ताह जातक संचालित कर सकता है। लेखन के क्षेत्र में भी कोई नया पठ्यक्रम या आर्टिकल लिख सकता है। जिससे जातक की क्रियाशीलता में वृद्धि होगी। और जातक को विशेष ख्याति मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी कार्ययोजना पर आगे बढ़ने के लिए यह अनुकूल समय है। विष्णु जी की पूजा एवं मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। यद्यपि भागदौड़ की अधिकता रहेगी लेकिन जातक अपनी भागदौड़ से स्थिति को पटरी पर लाने में सफल होगा। इस सप्ताह जातक यदि सक्रिय रहेगा। तो विशेष चुनौतियों का सामना करता हुआ किसी बड़ी कार्ययोजना को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से बड़ी आय का साधन बन सकता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी सक्रियता बनयें। रखें। निरन्तर कार्ययोजनाओं का ध्यान करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। कोर्ट कचहरी वाली यदि कोई परेशानी होगी तो इस सप्ताह उससे राहत मिल सकती है। जातक बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करते हुए अपने को स्थापित करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। यद्यपि कई बड़ी एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ जातक को सक्रिय बनायें रखेगीं। जातक अपनी कर्मठता एवं दूरदृष्टि से स्थितियों को नियन्त्रित करने में सफल होगा। अत्यधिक भागदौड़ एवं खर्च के बीच अपने महत्व को बनायें रखेगा और उच्चतम स्थिति में पहुँचने के लिए निरन्तर क्रियाशील भी बना रहेगा। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल है। पेट्रोलियम मशीनरी सामनों का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अतिउत्तम है। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर आर्थिक स्थितियों में अनुकूलता बनी रहेगी। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थिति को ऊँचाई पर ले जाने में सफल होगा। वहीं दूसरी तरफ अपनी कर्मठता एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से हर चुनौती को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर कर्मठता एव क्रियाशीलता के चलते बड़ी से बड़ी चुनौतियों को जातक पटरी पर लाने में सफल होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम है इसलिए किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बड़ी सफलता का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। किसी बड़ी चुनौतीपूर्ण खेल में बड़ी विजय मिल सकती है। घर परिवार में भी विशेष उन्नति का योग बनेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का भी योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Posted By: Chandramohan Mishra