महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने साथी खिलाड़ी द्वारा नजरअंदाज किए गए। दरअसल दिल्‍ली-झारखंड की टीम के बीच चल रहा मैच खत्‍म होने पर साथी खिलाड़ियों को बधाई देते वक्‍त जब धोनी ने आगे हाथ बढ़ाया तो गंभीर ने हाथ नहीं मिलाया।


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलपूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के वन-डे के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को नजरअंदाज किए जाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो दिल्ली और झारखंड के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान का है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले में गंभीर और धोनी भी खेल रहे थे। जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की और जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना दिखाते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। लेकिन इस दौरान गंभीर ने धोनी से हाथ न मिलाते हुए उन्हें इग्नोर कर दिया।क्‍या रिश्‍तों में है कड़वाहट
वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के कैप्टन गौतम गंभीर ने धोनी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और हाथ नहीं मिलाया। धोनी उम्मीद कर रहे थे कि गंभीर उनसे भी हाथ मिलाएंगे लेकिन गंभीर धोनी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर गए। इसके बावजूद धोनी ने उम्मीद के साथ एक बार फिर पीछे मुड़कर देखा कि गंभीर उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़े हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गंभीर उन्हें बिना देखे अपनी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए निकल गए।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari