कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने अमेरिकी दौरे के बाद से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी गांधी और नेहरू को एनआरआई कहने पर तो कभी सोशल मीडिया पर किसी गोरी मेम के साथ तस्‍वीर को लेकर। ऐसे में हम आप को उस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी फोटो राहुल गांधी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अमेरिका में स्पीच के दौरान राहुल से मिली नतालिया
राहुल गांधी इन दिनो अमेरिकी दौरे पर हैं। यूएस के बर्कले में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय राजनीति में हो रहे वंशवाद पर बयान दिया था। इसके बाद वो अचानक से सुर्खियों में आगए थे। नतालिया ने राहुल गांधी से मिलने के बाद अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी फोटो शेयर की थी जिसमें वो राहुल गांधी के साथ नजर आ रही हैं। रिपोर्टस की मानें तो राहुल गांधी की स्पीच के दौरान नतालिया वहां मौजूद थीं।

जानें कौन हैं नतालिया
राहुल गांधी के साथ फोटो खिचवाते हुए जो लड़की खड़ी है उसका पूरा नाम नतालिया नोरा रामोस कोहेन है। नतालिया पेशे से स्पेनिश-ऑस्ट्रेलियन अभिनेत्री हैं। वो 25 साल की हैं। उनका जन्म स्पेन के मैड्रिड शहर में 1992 में हुआ था। नतालिया की मां ऑस्ट्रेलिया से है और पिता स्पेनिश पॉप सिंगर जुआन कार्लोस रामोस वकेरो हैं। उन्हें इवान के नाम से जाना जाता है। दो साल की उम्र वो ऑस्ट्रलिया पहुंची और वहां से मियामी। वहीं उनकी परवरिश हुई है। 2016 में ही नतालिया को अमेरिका की सिटिजनशिप मिली है।

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra