क्‍या आप को पता है कि क्रिकेट प्‍लेयर्स की जर्सी पर पीछे नंबर क्‍यों पड़ा होता है। अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं जनाब हम आप को बतायेंगे कि क्‍यों खिलाडि़यों की जर्सी पर नंबर लिखे होते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 हैं। धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को होता है। यह नंबर धोनी का फेवरेट नंबर माना जाता है। इसके साथ धोनी के फेवरेट खिलाड़ियों जॉर्ज बेस्ट, डेविड बेकम और क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का जर्सी नंबर 7 है। इसलिए इस नंबर को लकी मानते हुए कप्तान धोनी ने इसे अपना जर्सी नंबर बना लिया।

युवराज सिंह
युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर को 12 बजे हुआ था। युवराज सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 12 में पैदा हुए थे। इसलिए इनका जर्सी नंबर भी 12 है।

रविचंद्रन अश्विन
अश्विन का फेवरेट नंबर 9 है। इतना ही नहीं अश्विन का स्कूल में रोल नंबर भी 9 था। टीम इंडिया के विकेटकीपर रह चुके पार्थिव पटेल ने पहले ही 9 नंबर ले लिया। इसलिए अश्विन को 99 से संतोष करना पड़ा। अश्विन का ट्विटर हैंडल भी @ashwinravi99 है।

हरभजन सिंह
भारत के सबसे शानदार फिरकी गेंदबाजों में शुमार हरभजन सिंह का जन्मदिन 3 जुलाई को है। इसलिए भज्जी ने जर्सी नंबर 3 चुना।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra