महिलाओं की छेड़ने की घटना हमको आय दिन सुनने को मिलती रहती है। छोटे शहरो की महिलाएं हो या बड़े शहरो की छेड़छाड जैसी घटना उनके साथ कही भी और कभी भी हो जाती है। समय के साथ ये छेड़छाड़ की घटनाएं एक विभत्‍स रूप ही लेती जा रही है। इसका कोई अंत ही नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में लाहोर की महिला ने कुछ इस अंदाज में किया छेड़छाड़ का विरोध।

नहीं छुपाया
कई बार लड़कियां अपने साथ हो रही छे़छाड़ के बारे में लोगों को बताने से हिचकती हैं। उनको लगता है कि कही समाज उनपर ही उंगली ना उठाने लगे। लाहोर, पाकिस्तान में रहने वाली एक महिला दिन में कार ड्राइव कर रही थी। वो आराम से ड्राइव कर रही थी की अचानक से दो बाइक सवार उसकी कार के साथ-साथ चलने लगे और उसको गंदे इशारे कर के छेड़ने लगे। ये बाइक सवार महिला की तस्वीरें भी ले रहे थे।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma