देश में इधर कई साल से लगातार उन बाबाओं के चेहरे सामने आ रहे हैं जो अध्‍यात्‍म की आड़ में गंदे खेले खेलते हैं। हाल ही में राजधानी द‍िल्‍ली में भी हाल ही में एक ऐसे बाबा का पर्दाफाश हुआ है। वीरेंद्र देव दीक्षित नाम का यह बाबा यहां पर एक अध्‍यात्‍मि‍क विश्वविद्यालय चलाता था। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले इन बाबाओं पर भी लग चुके हैं यौन उत्‍पीड़न के आरोप...


वीरेंद्र देव दीक्षित
हाल ही में राजधानी दिल्ली में रोहणी स्थित आश्रम में होने वाले गंदे खेल की कलई परत दर परत खुल रही है। रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की आड़ में बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों को बंधक बना रखा जाता था। जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई पुलिस ने यहां से बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। वहीं इस विश्वविद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र देव दीक्षित की तलाश जारी है। इन लड़कियों का कहना है कि बाबा उनसे मालिश कराता था। यहां पर करीब 200 युवतियों जानवरों की तरह जीवन जीने को मजबूर किया जाता रहा है। इस आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में पुलिस को आध्यात्म शिक्षा से जुड़ी एक भी किताब नहीं मिली बल्कि बड़ी संख्या में गंदी किताबें मिली हैं। इसके अलावा काफी मात्रा में नशे की दवाइयां और सीरिंज भी मिली हैं। ऐसे में अब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से बाबा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सीबीआई को आश्रम की 8 अन्य शाखाओं की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्वामी नित्यानंद


दक्षिण भारत के मशहूर स्वघोषित धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बेंगलौर-मैसूर हाइवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाने वाले नित्यानंद 2010 में कथित सेक्स सीडी सामने आने के बाद वे विवाद में आए। इस सीडी में नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। इस मामले में गिरफतार हुए नित्यानंद को कुछ दिन बाद ही बेल मिल गई थी। बाबा रामपाल हरियाणा के एक अन्य धर्मगुरु बाबा रामपाल के खिलाफ भी हिंसा में शामिल होने समेत कोर्ट की अवमानना का केस चल रहा है। वे भी फिलहाल जेल में बंद है। इंजीनियर से संत बने रामपाल को पकड़ने पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनके आश्रम से हथियार और कई आपत्तिजनक दवाइयां जब्त की गई थीं। इसके अलावा इनके आश्रम से बाहर आई महिलाओं ने यौन शोषण का मुद्दा तेजी से उठाया था। इनके आश्रम में भी महिलाएं बंधक बनाई जा चुकी हैं।

 

Posted By: Shweta Mishra