आप दुनिया की सबसे मोटी महिला के बारे में तो जानते ही होंगे जो 25 साल से एक ही जगह पर बैठी है। ऐसे में आज आपको इससे जुड़ी इसे हैरान करने वाली बात बताने जा रहे हैं। मिस्र की यह महिला बहुत जल्‍द भारत आने वाली है। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उसकी मदद का आश्‍वासन दिया है। आइए जानें दुनिया की इस मोटी महिला और उसके भारत आने के कारण के बारे में...


शरीर धीरे-धीरे बढ़ता गयाजी हां वर्तमान में मिस्र की 36 साल की सबसे मोटी महिला के रूप में 36 साल की इमान अहमद अब्दुलाती का नाम लिया जाता है। इनका वजन करीब 500 किलोग्राम है। वह बिल्कुल भी उठ चल नहीं पाती हैं। इमान अहमद पिछले 25 सालों से अलेक्जेंद्रिया में अपने घर पर बैठी हैं। इनकी मां और इनकी बहन चायमा अब्दुलाती इनके खाने, कपड़े और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखती हैं। इमान जब पैदा हुई थीं तब उनका वजह करीब 5 किलो था। इसके बाद से इनका शरीर धीरे-धीरे बढ़ता गया। 11 वर्ष की उम्र में डॉक्टरों ने उनकी बेटी में हाथीपांव बीमारी के लक्षण बताए थे। जिसकी वजह से उसके शरीर के अंगों में पानी जमा हो गया और आज वजन इतना ज्यादा हो गया। इनकी मां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से चिकित्सा सहयोग के लिए गुहार लगा चुकी हैं।


यहां भी क्लिक करें: 25 सालों से इस जगह बैठी है दुनिया की सबसे मोटी महिला, वजन जान हो जाओगे हैरान...मदद को आगे आए डॉक्टर

इसके साथ हर उस चिकित्सक से कॉन्टैक्ट करते हैं जहां उन्हें उम्मीद दिखती है कि शायद बेटी ठीक हो जाए। इस दौरान इमान के परिजनों को पता चला कि इस बीमारी का इलाज भारत के मुंबई में हो सकता है। इसके बाद परिजनों ने मुंबई के डॉक्टर मफी लकड़ावाला से भी कॉन्टैक्ट किया। हालांकि इस दौरान परिजनों को इमान के लिए मेडिकल वीजा के नार्मल प्रॉसेस में काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उसमें अपने कदम आगे बढ़ाए। यह मामला विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के संज्ञान में लाया गया। जिसमें सुषमा स्वराज ने आश्वासन दिया है कि इमान को भारत आने में किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। उसकी हर संभव मदद की जाएगी। जिससे इमान बहुत जल्द भारत आने वाली हैं।यह भी पढ़ें: चीन में बराक ओबामा का हमशक्ल, कमाता है एक शो का 1000 डॉलर

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra