World Food Safety Day 2023 : हर साल की तरह इस साल भी 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जा रहा है। इस स्पेशल डे पर पढ़ें फूड सेफ्टी से जुड़े ये 5 स्टैंडर्ड जो बचाएंगे लोगों का जीवन...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Food Safety Day 2023 : हर साल दुनिया 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे की मुख्य वजह यह है कि बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर फूड क्वालिटी के बारे में अवेयर किया जा सके। खास बात तो यह है कि यूएन फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गनाइजेशन (एफएओ) हर साल इस स्पेशल डे की एक थीम तय करता है। इस बार की वर्ल्ड फूड एंड से​फ्टी डे 2023 की थीम है 'खाद्य मानक जीवन बचाते हैं (फूड स्टैडर्ड सेव लाइफ)'। इस थीम के जरिए लोगों को फूड के लिए फिक्स स्टैंडर्ड की इंपार्टेंस समझाना है। बीते साल2022 की थीम 'सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य (सेफ फूड बेटर हेल्थ)' थी।

फूड एक फ्यूल की तरह काम करता
सच कहते हैं कि फूड यानी कि भोजन हमारी लाइफ में एक फ्यूल का काम करता है। फ्यूल अच्छा हो तो गाड़ी देर तक चलेगी नहीं वरना भगवान का बनाया इंजन कब बंद हो जाए या खराब हो जाए किसी को पता ही नहीं चलता। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक एक दिन में लगभग 16 लाख लोग खराब खान-पान के कारण बीमार पड़ते हैं। दुनिया में कई लोग अपने घरों, दुकानों, रोड साइड या ढाबों या होटलों में खाना खाते समय सोचते हैं कि हम जो खा रहे हैं उसकी क्वालिटी अच्छी होगी लेकिन ऐसे खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल, सब्जियां, आटा, मैदा या अन्य अनाज की क्वालिटी के बारे में कोई नहीं जानता। किसी को नहीं पता होता कि आखिर इन्हें तैयार करने में किस तरह का प्रोडक्ट इस्तेमाल हो रहा है। इसी वजह से अक्सर लोग खराब खाना खा लेते हैं। इसके बाद उनके पास बीमार होने यानी कि फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के अलावा कोई चांस नहीं रहता है।

फूड सेफ्टी के लिए 5 बातों का रखें ध्यान

फूड प्रिपरेशन
खाना बनाने से पहले हमेशा साबुन से हाथ धोएं। साफ बर्तनों का प्रयोग करें। अधपके भोजन या छिलके या कचरे को मेन फूड से अलग रखें। एक फिक्स फ्लेम पर खाना पकाएं। खाने में हाइजीन का ख्याल रखें।
फूड टेंपरेचर
फूड का टेंपरेचर बहुत मायने रखता है। टेंपरेचर फूड की क्वालिटी को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए किस खाने को कच्चा और पकाने के बाद फ्रिज में रखना है, इसकी पूरी जानकारी होना जरूरी होता है।
फूड हैंडलिंग
कई बार सब्जियों को ठीक से धोते हैं। ज्यादातर लोग खाना बनाने में सैचुरेटेड ऑयल यूज करते हैं। यानी खाना पकाते वक्त साफ-सफाई का और आप जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसका ध्यान रखें।
फूड स्टोरेज

कई लोगों को नहीं पता होता है कि फ्रिज में कौन सी चीज रखनी है और कौन सी नहीं। किन चीजों को ढककर पकाना है और किन चीजों को खुला पकाना है। इसलिए फूड स्टोर का तरीका पता होना चाहिए।
फूड लाइफ
पैक्ड फूड खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह एक्सपायर न हो। या फिर 'बेस्ट बाय' यानी खरीद के कितने दिन बाद तक, यह सब ठीक से पढ़ लें। उसी के अनुसार ही उस फूड पैकेट का प्रयोग करें।

Posted By: Shweta Mishra