World Heart Day 2021: वर्ल्ड हाॅर्ट डे आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। यह दिन दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए है। मगर सेहत के साथ-साथ अगर दिल से जुड़े कुछ हिंदी मुहावरों पर नजर डालें तो आपको यकीन नहीं होगा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में दिल से जुड़ी कितने मुहावरे हम प्रयोग करते हैं। आइए जानते हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। World Heart Day 2021: हिंदी के मुहावरे ऐसे होते हैं जिन्हें हम रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करते हैं। जैसे दिल पर पत्थर रखना से लेकर दिल हार जाना तक, इन मुहावरों में आपको एक शब्द काॅमन होता है और वो शब्द है दिल। आइए जानते हैं दिल से जुड़े कुछ चर्चित मुहावरों और उनके अर्थ के बारे में। मुहावरा : दिल की दिल में रह जानाअर्थ : मनोकामना पूरी न होना मुहावरा : दिल हार जानाअर्थ : किसी के प्रति समर्पित होना मुहावरा : दिल की बात जुबान पर आनाअर्थ : मन की बात कहनामुहावरा : दिल बाग-बाग होनाअर्थ : खुश होनामुहावरा : दिल जीतनाअर्थ : खुश कर देना

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari