World Heart Day 2021: 29 सितंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस दिन की खासियत यह है कि लोगों में दिल या हृदय को लेकर जागरुकता फैलाई जाए। जानकारी और सावधानी इसका एक पक्ष है मगर इस खास दिन को मोहब्बत वाले दिल से जोड़ें तो बाॅलीवुड इस काम में हमेशा आगे रहा है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। वर्ल्ड हार्ट डे जो हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है, यह वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन द्वारा बनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को हृदय रोग (सीवीडी) के बारे में जानकारी देना था। शरीर के सबसे जरूर अंगों में से एक दिल को लेकर काफी बात होती है। बाॅलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। हिंदी फिल्मों में दिल को लेकर कई रोमांटिक गाने बने, आइए नजर डालें ऐसे ही पांच रोमांटिक साॅन्गस पर।

दिल में मेरे है दर्द ए डिस्को
साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' का यह मशहूर गाना आज भी उतना ही पाॅपुलर है। सुखविंदर सिंह की आवाज में इस गाने ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे।

दिल तू ही बता
'दिल तू ही बता' काफी पाॅपुलर है। यह फिल्म 'कृष 3' का सबसे चर्चित गाना है। जिसमें रितिक रोशन और कंगना रनोट की जोड़ी नजर आएगी।

दिल संभल जा जरा
इमरान हाशमी की फिल्मोंं की खासियत उनके गाने रहे हैं। ऐसा ही एक पाॅपुलर साॅन्ग है, फिल्म 'मर्डर 2' का जिसमें इमरान और जैकलीन फर्नांडीज नजर आए थे। ये गाना 'दिल संभल जा जरा' आज भी रोमांटिक साॅन्ग्स की लिस्ट में टाॅप पर आता है।

ये दिल दीवाना
दिल के गानों की बात हो और 'ये दिल है दीवाना' गाना न आए, ऐसा नहीं हो सकमा। फिल्म परेदस का ये गाना काफी फेमस हुआ था। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख ने इस गाने के जरिए बताया था कि दिल टूट जाने पर क्या किया जा सकता है। इस पाॅपुलर गाने को सोनू निगम ने गाया था।

दिल से रे
इश्क-मोहब्बत और दिल की बात हो तो शाहरुख सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि इस लिस्ट में उनका एक और गाना शामिल है जिसके बोल हैं 'दिल से रे' और फिल्म का नाम भी 'दिल से' है। एआर रहमान का यह गाना आपके दिलों में जादू कर देता है।

हम दिल दे चुके सनम
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का यह टाइटल साॅन्ग हमेशा फेवरेट रहेगा। इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, विनोद राठौड और करसन सरगाठिना ने गाया था। ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन के इस लव ट्राएंगल की कहानी काफी पसंद की गई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari