आपने क्‍या कभी किसी को 66 साल की उम्र में मां बनते हुए देखा है। शायद आपका जवाब न होगा लेकिन हाल ही में एक चिड़िया इस उम्र में मां बनने जा रही है। यह पढ़कर आप हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह सच है। यह चिड़िया दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला है। आइए जानें इसके बारे में...

2006 में मां बनी
जी हां विशाल सीबर्ड ‘लेसान अल्बट्रॉस’ अचानक से चर्चा में आ गई है। इस चिड़िया को विजडम भी कहते हैं। इसकी उम्र इस समय करीब 66 साल है। जिससे यह दुनिया में सबसे उम्रदराज चिड़िया मानी जा रही है। हाल ही में पता चला है यह चिड़िया इस उम्र में मां बनने जा रही है। यह दूसरी बार है। इसके पहले वह 2006 में मां बनी थी। इस दौरान इसके 9 बच्चे हुए। विजडम चिड़िया ने हवाई द्वीपसमूह में मिडवे अटॉल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज में अपना बसेरा बनाया है। यहां पर यह और इसके साथी रहते हैं।
यहां दूध बढ़ाने के लिए गौशाले में लगा म्यूजिक सिस्टम, रामायण व मीरा के भजन सुन थिरकती हैं गायें...



यहां भी क्लिक करें: ओह माई गॉड! ये कुत्ता तो चला लेता है कार, ड्राइविंग टेस्ट भी कर लिया पास

अंडों की सुरक्षा
मिडवे अटॉल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज के एक अधिकारी का कहना है कि यह एक प्रवासी पक्षी मानी जाती है। अब तक इसने अपनी उड़ान से करीब 30 लाख मील की यात्रा पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने इसके घोसले की काफी तारीफ की। उनका कहना है कि इसका घोसला यहां बने घोसलों में सबसे बड़ा है। सबसे खास बात तो यह है इसने इसी में अपने अंडे रखे हैं। वह अंडों की सुरक्षा 24 घंटे करती है। इसका साथी भी अंडों की सुरक्षा को लेकर काफी चौकन्ना रहता है।
तो सिर्फ इसलिए जयमाल के बाद दुल्हन ने दूल्हे को किया अकेले विदा

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra