हम में से ज्‍यादातर लोगों को ज्योतिष शास्‍त्र पर विश्‍वास है। सिर्फ यही नहीं जीवन में कुछ अच्‍छा शुरू करने से पहले हम इसकी मदद लेना नहीं भूलते। ताकि ज्‍योतिष के हिसाब से भविष्‍य में सबकुछ अच्‍छा रहे। फिर चाहें वो बात शादी की हो या फिर प्‍यार के शुरुआत की। जी हां आपमें से कई लोगों का ज्‍योतिष पर इतना विश्‍वास होगा कि वो प्‍यार की शुरुआत भी करना चाहते होंगे तो अपना साथी एस्‍ट्रोलॉजी और राशि के हिसाब से चुनते होंगे। क्‍या आप भी इनमें से एक हैं। हां तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी राशि को कौन सी राशि नहीं करेगी बिल्‍कुल सूट। मसलन किस राशि के लोगों से आपको नहीं करना है प्‍यार। आइए जानें...।


1 . मेष राशि : आपसे ज्यादातर मकर राशि वाले लोग टकराते हैं। यहां आपको जरा सावधानी बरतनी होगी। इनके विचार और प्लान हमेशा आपसे टकराएंगे। इन दोनों राशियों के बीच सहने की क्षमता लगभग शून्य ही होती है। कुल मिलाकर कहें तो दोनों की संगत निश्चित रूप से सही नहीं बैठती। इसके अलावा कर्क राशि वाले लोग भी मेष राशि को सूट नहीं करते। दोनों के स्वभाव में एकदूसरे से बहुत ज्यादा अंतर होता है। 3 . मिथुन राशि : हालांकि कन्या और मिथुन दोनों राशि के लोगों में एक समान लीडरशिप की क्वालिटी होती है। इसके बावजूद कुछ चीजें दोनों के संबंधों में रोड़ा डालती हैं। मीन राशि के लोगों से भी इनकी नहीं बनेगी। भावुक दिल वाले मीन राशि के लोग केयरलेस मिथुन राशि के लोगों को नहीं झेल सकते।
5 . सिंह :


सिंह और वृश्चिक दोनों ही बहुत ताकतवर पर्सनालिटी हैं। ऐसे में दोनों एकदूसरे के सामने तो बिल्कुल भी नहीं खड़े हो सकते। वृषभ राशि के लोग अच्छे भविष्य के लिए पैसे जोड़ने पर विश्वास रखते हैं तो सिंह राशि के लोग बड़े बेपरवाह होते हैं। ये आज में जीने पर विश्वास रखते हैं। ये कारण दोनों को एकदूसरे के लिए पूरी तरह से अपोजिट बनाते हैं। 7 . तुला : तुला राशि के लिए बेहद बेमेल होते हैं कर्क और मकर राशि के लोग। कर्क और तुला दोनों राशि के लोग एकदूसरे से बिल्कुल अपोजिट होते हैं। दोनों के रिश्तों की जरूरतें बिल्कुल अलग होती हैं। एकदूसरे को समझने में दोनों को थोड़ा नहीं, बहुत वक्त देना पड़ेगा। इसके अलावा बात करें मकर राशि के लोगों की तो ये किसी भी मुद्दे पर शांत रहने वाले लोग हैं। वहीं तुला राशि के लोगों समाजिक जीवन पसंद है।   9 . धनु : धनु राशि के लिए सबसे ज्यादा बेमेल होते हैं मीन और कन्या राशि के लोग। कन्या राशि के लोगों को नियमों का बहुत ध्यान रहता है। ये कानून और नियमों का बहुत ख्याल रखते हैं। वहीं धनु राशि के लोग काफी फन लविंग होते हैं। ये जिंदगी को एंज्वाय करने में विश्वास रखते हैं। मीन राशि के लोग सपनों में जीना पसंद करते हैं। वहीं धनु राशि वाले ऐसे बिल्कुल नहीं होते। 11 . कुंभ राशि :

वृश्चिक और वृषभ राशि के लोगों की कुंभ राशि के साथ बिल्कुल नहीं पटती। वृश्चिक राशि वालों का जलने और खुद को सर्वेसर्वा मानने वाला स्वभाव कुंभ राशि वालों के लिए काफी जटिल होता है। कुंभ राशि के लोग काफी अच्छे दिल, शांत स्वभाव और स्वतंत्रता पसंद होते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों का जटिल स्वभाव भी इनसे मेल नहीं खाता।

Posted By: Ruchi D Sharma