कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Live Streaming Cricket Mumbai Indians vs Punjab Kings IPL 2022 लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस का बुधवार को पंजाब किंग्स से सामना होगा। एमआई को वैसे तो धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है मगर इस बार स्थिति गंभीर है। एमआई अपने शुरुआत के चार मैच हार चुकी है और जीत का खाता नहीं खुला। यहां से मिली एक और हार क्वालीफाॅयर राउंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा पंजाब के खिलाफ पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।

मुंबई को चलाना होगा जादू
दो जीत और इतनी ही हार के साथ, पंजाब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद इस मैच में आ रहे हैं। MI के लिए जसप्रीत बुमराह ने अच्छा काम किया है मगर उन्हें साथी गेंदबाजों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला। स्पिनर मुरुगन अश्विन, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट के मौजूदा आक्रमण को बुमराह का समर्थन करना होगा, जो अपने जादू को फिर से बनाने के लिए उत्सुक होंगे। अगर मुंबई की किस्मत बदलनी है तो तीनों के 12 ओवर अहम होंगे।

IPL 2022 MI vs PBKS मैच कब होगा?
आईपीएल 2022 का 23वां मैच MI vs PBKS के बीच 13 अप्रैल को होगा।

IPL 2022 MI vs PBKS किस समय शुरू होगा?
आईपीएल 2022 MI vs PBKS शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

आईपीएल 2022 MI vs PBKS का वेन्यू क्या हैं?
IPL 2022 MI vs PBKS एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 MI vs PBKS मैच किस चैनल पर आएगा?
आईपीएल 2022 MI vs PBKS मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ये मैच आप Star Sports 2/HD, Star Sports 3 and Star Sports 1 Hindi पर देख सकते हैं।

भारत में आईपीएल 2022 MI vs PBKS लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल 2022 MI vs PBKS का सीधा प्रसारण करेगा। डिज्नी हॉटस्टार अपने ऐप पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।