मुंबई (आईएएनएस)। Lockdown Diaries : देश भर में इन दिनों लाॅकडाउन का मालौह है। कोरोना से बचने के लिए लोग इस वक्त अपने- अपने घरों में बैठे हैं। एक्टर नील नितिन मुकेश को लाॅकडाउन के दौरान हेयर प्राॅबलम हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें उनके बालों का गोल्डन शेड नजर आ रहा है। इस वीडियो में नील ने कैप्शन दिया है, 'और किसके बाल लंबे हुए जा रहे हैं?'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा लाॅन्ग हेयर एंड ग्रोइंग फास्ट।

बेटी नुर्वी पिता के गाने पर थिरकते दिखीं

नील ने हाल ही में अपनी दुधमुंही बच्ची नुर्वी का वीडियो शेयर किया है। बैकग्राउंड में नील की फिल्म जाॅनी गद्दार का एक साॅन्ग प्ले हो रहा है। जाॅनी गद्दार मूवी 2007 में रिलीज हुई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया है। बता दें कि एक्टर की बेटी अब 2 साल की हो चुकी है और वो पापा के गाने 'मूवी योर बाॅडी' पर थिरक रही हैं। साल 2017 में नील ने रुकमणी सहाय से शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही 2018 में नील की बेटी नुर्वी का जन्म हुआ साल।

2019 में आखिरी बार दिखे थे इस फिल्म में

बता दें की एक्टर नील नितिन मुकेश लेजेंड्री सिंगर मुकेश कुमार के ग्रैंडसन हैं। वहीं उनके पिता नितिन मुकेश हैं। नील ने बाॅलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जैसे की जाॅनी गद्दार, न्यूयाॅर्क, डेविड, वजीर और 7 खून माफ। वो आखिरी बार 2019 में फिल्म बाईपास रोड में नजर आए थे। उसकी स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन का काम उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में उनके भाई नमन नितिन मुकेश ने अपना डायरेक्शनल डेब्यू किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk