डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य)। Lunar Eclipse 2023 : इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को लग रहा है। यह ग्रहण वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण है। यह दुनियां के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में भी कहीं-कहीं देखा जा सकता है। भारत में यह ग्रहण रात्रि 08 बजकर 44 मिनट से प्रारम्भ होकर रात्रि 01 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। 05 मई की रात्रि से शुरु होकर यह ग्रहण 06 मई को खत्म होगा। इसका मध्य काल 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। इस ग्रहण को एशिया, यूरोप, आफ्रीका, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर एवं अटलांटिका महासागर में देखा जा सकता है। भारत में यदि आसमान साफ रहा तो उपकरण के बिना भी देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण एक खौगोलिक घटना है। चंद्रमा चब पृथ्वी की छाया में चला जाता है। उस पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता है। चंद्रमा में अपना प्रकाश नहीं है वह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है इसलिए चंद्रमा कुछ घंटे तक दिखाई नहीं देता है। इसी स्थिति को हम खगोलीय आधार पर चंद्र ग्रहण कहते है।

चंद्रमा दिखाई नहीं देता

पौराणिक मान्यता के अनुसार राहु, केतु नाम के राक्षस चंद्रमा को निगल जाते है। इसलिए कुछ समय के लिए चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। चंद्रमा एवं सूर्य को राहु, केतु अपना शत्रु मानते है इसलिए अवसर मिलते ही राहु सूर्य एवं चंद्रमा को कुछ क्षण के लिए निगल जाता है। इसी स्थिति को चंद्र एवं सूर्य ग्रहण के रूप में जाना जाता है। वैज्ञानिक आधार पर भी कुछ पैराबैगनी किरणें धरती पर ग्रहण लगने के कारण पड़ती है। इससे वातावरण प्रभावित होता है।

राशियों पर प्रभाव पड़ता

सूर्य एवं चंद्रमा के ग्रहण का प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। इसका प्रभाव वैज्ञानिक एवं पौराणिक एवं वैज्ञानिक दोनों आधार पर महसूस किया जाता है। ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर प्रतिकूल पड़ता है तो कुछ राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। सूर्य की राशि सिंह है। चंद्रमा की कर्क राशि है। इन दोनों राशि पर ग्रहण का ज्यादा प्रभाव पढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त सूर्य एवं चंद्रमा की मित्र राशियों पर भी इसका क्रूर प्रभाव पड़ सकता है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु एवं मीन राशियों पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ सकता है। इसलिए इस राशि के जातक थोड़ी सावधानी बनायें रखें।

चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष- राशि इस राशि पर ग्रहण का प्रभाव ज्यादा रहेगा। इसलिए इस राशि के जातक सावधानी बनायें रखें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। बाजार एवं शेयर मार्केट में बहुत सोच-समझकर ही पैसा लगायें। स्वास्थ्य पर निगरानी बनायें रखें।

वृष- राशि इस राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव नगण्य रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जातक के कई मनोरथ कार्य पूर्ण हो सकते है।

मिथुन- इस राशि के जातक को पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। कारोबारी क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है।

कर्क- इस राशि पर राहु, केतु का प्रभाव जातक पर ज्यादा पड़ सकता है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आदि में चुनौतियां खड़ी हो सकती है, इसलिए सावधानीपूर्वक ही पूंजी निवेश करें नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह - इस राशि पर भी ग्रहण का प्रभाव थोड़ा ज्यादा बना रह सकता है, जिसके कारण इस राशि के जातकों के सामने चुनौतियांखड़ी हो सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें चोट चपेट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें।

कन्या- इस राशि पर ग्रहण का कोई विशेष प्रभाव नहीं रहेगा। जातक के कार्य व्यापार में उन्नति हो सकती है। जातक के पहले से चल रहे कार्य निरन्तर गतिशील एवं लाभप्रद बने रहेगें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश से लाभ हो सकता है।

तुला- इस राशि पर भी ग्रहण का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस राशि के जातकों को अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है।

वृश्चिक- इस राशि वालों पर ग्रहण का प्रभाव थोड़ा बना रहेगा। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। विरोधी भी अचानक से परेशानियांबढ़ा सकते है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें।

धनु- यह चंद्रमा की मित्र राशि है इसलिए ग्रहण का कुप्रभाव इस राशि पर पड़ सकता है। मन अशांत एवं उलझन में आ सकता है। जिससे जातक का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। थोड़ी सावधानी बनायें।

मकर- इस राशि पर ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं रहेगा। इसलिए इस राशि के जातक निरन्तर क्रियाशील बने रहें अचानक कोई बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। कार्य-व्यापार में गतिशीलता बढ़ सकती है।

कुंभ- इस राशि पर भी ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं रहेगा। जातक अपने कार्य-व्यापार को विस्तार देने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से विशेष लाभ हो सकता है।

मीन- इस राशि पर ग्रहण का विशेष प्रभाव रहेगा। यह राशि भी चंद्रमा एवं सूर्य की मित्र राशि है इसलिए इस पर भी ग्रहण का क्रूर प्रभाव देखा जा सकता है। विरोधियों के सक्रिय होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचें। नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लग सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk