- खिलाडि़यों में कहीं खुशी तो कही गम

- धोनी के नेतृत्व में अगला व‌र्ल्ड कप जीतते देखना चाहते हैं खिलाड़ी

Meerut। हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने वाले महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मंगलवार को उन्होंने बतौर कप्तान आखिरी मैच खेला, मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। इस मैच में उन्होंने इंडिया ए टीम की कप्तानी की। पूरे देश में उनके करोड़ों फैन है। मेरठ भी उससे अछूता नहीं है। धोनी के कप्तानी छोड़ने पर मेरठ के खिलाडि़यों में कहीं खुशी है तो कहीं पर गम भी है। कुछ खिलाड़ी उनको अगले व‌र्ल्ड कप तक कप्तान देखना चाहते हैं तो कुछ का कहना है कि सही समय पर धोनी ने कप्तानी छोड़ी है।

चाहने वाले उदास

धोनी को अभी और कप्तानी करनी चाहिए थी। कम से कम अगले व‌र्ल्ड कप तक वह कप्तान रहते तो अच्छा रहता। क्योंकि वह शांत रहकर बड़े से बड़ा फैसला ले लेते हैं। मैने आजतक ऐसे कप्तान के बारे में नहीं सुना न ही देखा।

अरूण सोम क्रिकेटर

धोनी ने सही समय पर कप्तानी छोड़ी है। विराट कोहली भी कुछ कुछ वैसी ही कप्तानी करते हैं। नए खिलाडि़यों को भी मौका देना चाहिए। जिससे वह भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

अंकुर मलिक क्रिकेटर

धोनी जैसा कप्तान कभी नहीं देखा। इंडिया में पहला ऐसा कप्तान हुआ है जिसने दोनो फॉर्मेट में व‌र्ल्ड कप जीता है। अगले व‌र्ल्ड कप तक उनको और कप्तानी करनी चाहिए। जिससे एक बार फिर से इंडिया व‌र्ल्ड कप जीत सके।

समीर रिजवी क्रिकेटर

धोनी मेरा हीरो है। उनकी बैंटिंग व कीपिंग को बहुत ही ध्यान से देखता है। उनको मैच कभी नहीं छोड़ता हूं। थोड़ा दुख हुआ है जब उन्होंने कप्तानी छोड़नी की बात कही। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वह अंतिम कप्तानी कर रहे हैं। आज भी उन्होंने बहुत अच्छा खेल खेला। दिखा दिया है कि अब भी उनमें वहीं दमखम है जो पहले था।

संदीप तोमर क्रिकेटर

महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ सोचकर ही कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया होगा। मेरे हिसाब से वह आगे भी कप्तानी कर सकते थे। कपिल देव के बाद वह ही ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने इंडिया को व‌र्ल्ड कप जिताया।

तनकीब क्रिकेट कोच