कानपुर (इंटरनेट डेस्क )। March 2022 Vrat And Festivals : साल के तीसरे महीने मार्च की शुरुआत महाशिवरात्रि व्रत के साथ हो रही है। इस बार महाशिवरात्रि व्रत 1 मार्च दिन मंगलवार को पड़ रहा है। वहीं होली का त्योहार 19 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इसके अलावा शीतलाष्टमी से लेकर पापमोचिनी एकादशी व्रत जैसे कई विशेष व्रत इस महीने पड़ रहे हैं। आइए यहां जानें मार्च के महीने के अन्य व्रत और त्योहारों के बारे में...

मार्च 2022

01 मार्च . मंगलवार - महाशिवरात्रि व्रत।

02 मार्च . बुधवार - स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या।

03 मार्च . गुरूवार वार - फाल्गुन मास शुक्ल पक्षारम्भ।

04 मार्च . शुक्रवार - परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती।

06 मार्च . रविवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

10 मार्च . गुरूवार वार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ।

14 मार्च . सोमवार - आमलकी एकादशी व्रत सबका। रंगभरी एकादशी।

15 मार्च . मंगलवार - गोविन्द द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।

17 मार्च . गुरूवार वार - व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन (भद्रा के बाद)

18 मार्च . शुक्रवार - स्नान - दान की फाल्गुनी पूर्णिमा।

19 मार्च . शनिवार - चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। होली। धुरड्डी। छारेंडी।

20 मार्च . रविवार - भ्रातृ 2 द्वितीया। भैया दूज।

21 मार्च . सोमवार - कल्पादि। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

22 मार्च . मंगलवार - राष्ट्रीय चैत्र मासारम्भ। रंग पंचमी श्री जयन्ती।

23 मार्च . बुधवार - शीतला षष्ठी।

24 मार्च . गुरूवार वार - शीतला सप्तमी व्रत।

25 मार्च . शुक्रवार - श्री शीतलाष्टमी व्रत (आज के दिन बासी भोजन विहित है)।

28 मार्च . सोमवार - पापमोचिनी एकादशी व्रत।

29 मार्च . मंगलवार - भौम प्रदोष व्रत।

30 मार्च . बुधवार - मास शिवरात्रि व्रत।

31 मार्च . गुरूवार वार - श्राद्धादि की अमावस्या।