-ऑन स्पाट मैरिज रजिस्ट्रेशन के किए गए हैं इंतजाम

-शादी के बंधन में बंधेंगे 650 से अधिक जोड़े

PRAYAGRAJ: ऐसा पहली बार होगा जब सामूहिक विवाह समारोह में कपल्स का ऑनस्पाट मैरिज रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। यह प्रॉसेस ऑनलाइन होगी और प्रत्येक जोड़े को इसमें भागीदार बनाया जाएगा। बता दूं कि गुरुवार को तेलियरगंज के एनआरआईपीटी संस्थान कैम्पस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 650 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। जिसकी तैयारियों में एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर बुधवार को दिनभर जुटे रहे। इस प्रोग्राम में डिस्ट्रिक्ट के प्रत्येक ब्लॉक से जोड़ों को आमंत्रित किया गया है।

प्रत्येक जोड़े को 51 हजार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपए निर्धारित किया गया है इसमें वधू को दस हजार रुपए की सामग्री कुकर, पायल, कपड़े, डिनर सेट आदि दिया जाएगा। 35 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन कन्या के खाते में क्रेडिट की जाएगी। इसके अलावा एक जोड़े के विवाह में छह हजार रुपए की राशि खर्च की जानी है। प्रोग्राम के चीफ गेस्ट के प्रभारी मंत्री डा। महेंद्र सिंह होंगे जो जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। प्रोग्राम सुबह दस बजे से आर्गनाइज किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक जोड़े को अधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाना है। जिसमें उनका मैरिड सर्टिफिकेट बनाया जाएगा। इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

कहां से कितने जोड़े

होलागढ़- 43

बहरिया- 30

हंडिया- 17

कोरांव- 40

मांडा- 10

उरुवा- 11

लालगोपालगंज- 26

फूलपुर- 25

कौडि़हार- 70

नगर निगम- 57

सोरांव- 27

विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी तक 635 जोड़े रजिस्टर्ड हुए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इनकी संख्या 650 के पार हो जाएगी। सभी जोड़ों की जांच की जा चुकी है और प्रोग्राम को भव्य तरीके से आर्गनाइज किया जाएगा।

प्रवीण कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रयागराज