कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shaheed Diwas 2022 : भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस महात्मा गांधी की याद में मनाया जाता है। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध नाम है। इन्हें 'राष्ट्रपिता' के रूप में भी जाना जाता है। 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की बिड़ला हाउस में हत्या कर दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने गांधी के सीने और पेट में तीन गोलियां मारी। ऐसा कहा जाता है कि गांधी ने आखिरी शब्द "हे राम" कहे थे। ऐसे में 'बापू' को सम्मान देने के लिए, शहीद दिवस हर साल 30 जनवरी को मनाया जाता है।

गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाए जाए जाते हैं

शहीद दिवस पर, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित विभिन्न सरकारी गणमान्य व्यक्ति राजघाट पर गांधी जी की समाधि पर जाते हैं और उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण करते हैं। इसके अलावा आम जनमानस भी शहीद दिवस पर गांधी जी को अपने-अपने तरीके से याद करता है। लोग शहीद दिवस मनाते हुए मानव श्रृंखला बनाते हैं। माैन आदि का पालन करते और मोमबत्तियां जलाते हैं। वहीं बता दें कि एक शहीद दिवस 23 मार्च को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है, जिन्हें 1931 में इसी दिन फांसी दी गई थी।

National News inextlive from India News Desk