कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज शाम को पुणे में मैच खेला जाएगा। रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम को अभी तक इस सीजन एक भी जीत नहीं मिली हैं। एमआई ने आईपीएल 2022 के अपने शुरुआती चार मैचों में लगातार झेली। अब पांचवीं हार उन्हें टूर्नामेंट में बनाए रखने में मुश्किल पैदा कर सकती है। इस मुश्किल से बचने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

रोहित को खेलनी होगी मैच जिताउ पारी
मुंबई के लिए उनके बल्लेबाजों का चलना ज्यादा जरूरी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से अभी रन नहीं निकले हैं। जब तब इनका बल्ला नहीं चलता, टीम अच्छी पोजीशन में नहीं आएगी। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 10,000 रन तक पहुंचने से 25 रन कम हैं। वह विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय होंगे और कुल मिलाकर सातवें स्थान पर पहुंचेंगे।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, एम अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट / बासिल थम्पी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।