डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। November Monthly Horoscope 2021 - मेष (Aries): (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस माह इस राशि वालों के जातकों के कार्यों में थोड़ी अड़चने आयेगीं। भाईयों से तर्क-वितर्क या तनाव मिलने से कष्ट हो सकता है। सूझ-बूझ से कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आयेगें। इस माह सुखों में थोड़ी कमी रहेगीं लेकिन परिश्रम एवं सूझ-बूझ से जातक उस कमी को पूरा कर सकता है। माह के मध्य तक थोड़ा सावधान रहें। अनावश्यक किसी बात पर न उलझें नहीं तो कोई बड़ा दबाव बन सकता है। शनि आपकों अनावश्यक भागदौड़ या यात्रा करा सकता है। इसलिए सोच समझकर कार्य करें। व्यापारियों के लिए यह माह समान्य रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। भले लाभ कम हो लेकिन व्यापार में गतिशीलता बनी रहेगीं। पैतृक संपत्ति मिलने का योग बन सकता है। घर परिवार में सूझ-बूझ से कार्य करें नहीं तो पारिवारिक टकराव की स्थिति बन सकती है। रणनीति बनाकर कार्य करने पर धन लाभ हो सकता है।

वृष (Taurus) : (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस माह अनावश्यक उलझनों में वृद्धि होगी।गलत कार्य करने के लिए लोग जातक को लोग प्रेरित कर सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखें यह माह धन संचय कम एवं व्यय अधिक करायेगा। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। शनि की ढैया भी जातक पर प्राभाव डाल सकती है। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। तभी जीविका सुचारु रुप से चलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह कठिन परिश्रम से ही सफलतादायक हो सकता है सोच-समझकर रणनीति से तैयारी करें तभी सफलता मिल सकती है। अनावश्यक भ्रम एवं धन व्यय का योग है परिजनों से भी वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव आते रहेगें। अधिक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से व्यापार करने से द्रव्य लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini) : (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : परिश्रम से सफलता का योग बनेगा। नौकरी में उन्नति या पदोन्नति का भी योग है परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बन सकता है। दिनचर्या सामान्य रहेगी। कार्यों की अधिकता रहेगीं। जिसके कारण परिवार को जातक समय कम दे पायेगा। पत्नि से मदभेद की स्थितियाँ बनेगीं। अत्यधिक परिश्रम से भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु एवं विरोधी सक्रिय हो सकते है। क्रोध में कोई शीघ्र फैसला न लें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगीं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अध्यात्मिक चेतना का विकास होगा। व्यापारिक दृष्टि से समय परिश्रम के साथ अनुकूल बनाने वाला माह है। सोच-समझकर व्यापार में पैसा लगाये तभी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Bank Holidays November 2021: नवंबर में दिवाली और छठ समेत 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, कब कर सकेंगे बैकिंग, देखें छुट्टियों की लिस्ट

कर्क (Cancer) : (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस माह भागदौड़ की अधिकता हो सकती है। मानसिक उत्साह में वृद्धि एवं प्रसन्नता का भाव आ सकता है। नौकरी आदि में उऩ्नतिशील स्थिति बन सकती है। अत्याधिक परिश्रम से सफलता का योग बनेगा। माह के उत्तरार्ध में रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों एवं परिवार जनों का थोड़ा विरोध भी बढ़ेगा जिससे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। व्यापारियों के लिए यह माह लाभप्रद हो सकता है लेकिन साझेदारी में किये गये व्यापार में हानि की स्थिति बन सकती है इसलिए सोच-समझकर ही व्यापारिक गतिविधियों को आगे बढ़ायें।

सिंह (Leo) : (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : अत्यधिक खर्च से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ एवं धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी जिससे जातक के तनाव में कमी आयेगी। घर में खुशी का वातावरण रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक के साहस में वृद्धि होगी जिससे जातक बड़ी-बड़ी कार्ययोजना बनाने का प्रयास करेगा। घरेलू कार्य में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह अत्यधिक परिश्रम के बाद किसी प्रतियोगिता में अल्प सफलता का योग बनायेगा। अत्यधिक व्यस्तता एवं शारीरिक श्रम के कारण जातक अस्वस्थ्य हो सकता है। यात्रा का अवसर मिल सकता है जिसमें जातक को आनन्द की अनुभूति होगी। व्यापारियों के लिए यह समय परिश्रम एवं सूझ-बूझ से उन्नति करने से लाभ होगा। धर्म कर्म में मन लगाने से स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं।

कन्या (Virgo) : (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस माह स्थाई संसाधनों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आय एवं व्यय में समानता रहेगी। कठोर एवं कटु वाणी से हानि हो सकती है। जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद व झगड़े फसाद से बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी से मतभेद की स्थितियाँ बन सकती है। जातक अपने साहस एवं पराकर्म से कार्यों को अनुकूल करने में सफल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। मन में शुभ विचारों का उदय होगा। क्रोध से बचें। सुख सम्मान एवं स्वास्थ्य का लाभ जातक को मिल सकता है। उत्साह में वृद्धि का योग है। जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

तुला (Libra) : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस माह जातक को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता भी बढ़ेगी। सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो हानि की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय मिलाजुला रहेगा। बिना सोच-समझे बाजार में पैसा लगाने पर हानि की संभावना बढ़ सकती है। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है इसलिए यात्रा से बचें। विरोधी एवं गुप्त शत्रुओं की वृद्धि हो सकती है। अत्यधिक श्रम के बाद ही अल्पलाभ का योग बनेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगीं। अनावश्यक आरोप प्रत्यारोप का सामना जातक को करना पड़ सकता है जिससे तनाव में वृद्धि हो सकती है। निर्णय लेने में कमी आयेगी इसलिए सावधानी से कार्य करें अनावश्यक ऋण के लेने-देने से बचें सावधान रहें नहीं तो बने कार्य भी बिगड़ सकते है।

Weekly Horoscope 24-30 Oct: सिंह राशि वालों का स्‍वास्‍थ्य और व्‍यापार कमाल का रहेगा, पढ़ें अपना संपूर्ण साप्‍ताहिक राशिफल

वृश्चिक (Scorpio) : (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस माह कारोबार में संघर्ष के बाद एवं सूझ-बूझ से किये गये कार्यों के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्य पटरी पर आयेगें और कार्यों को भी नई दिशा मिल सकती है। थोड़ा सावधान रहें स्वजनों से विवाद एवं तर्क की स्थिति बन सकती है। जल भय मार्गभय की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती है। भोजन एवं शयन में गतिरोध का योग है। किसी रोग के आकर्मण के कारण स्वास्थ्य संबंधितक परेशानी बढ़ सकती है जिससे धन एवं जन की हानि का भी योग बन सकता है। अत्यधिक परपंचों से बचें। अनुभवी एवं उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्य सिद्ध हो सकता है। राजनेताओं से भी संपर्क बढ़ सकता है। श्रम साध्य से जीवन निर्वाह को निरन्तर गति मिलती रहेगी। जातक यदि कहीं निमन्त्रण पर जायेगा तो आतिथ्य सतकार का भी खूब शुभ अवसर मिलता रहेगा। व्यापारियों के लिए समय मिलाजुला है सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें।

धनु (Sagittarius) : (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस माह मेहनत से सफलता का योग बनेगा। जमीन या भवन बेचने का योग बन सकता है। पारिवारिक तनाव एवं कष्ट मिलने का भी योग है लेकिन नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है पद्दोन्नति या नये स्थान पर काम करने का अवसर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलने की स्थिति बनेगी। रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके प्रति मित्रों के मन में थोड़ी ईर्ष्या की भावना पैदा हो सकती है। समाजिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए सूझ-बूझ से कार्य लें। धर्म स्थानों की यात्रा का योग बन सकता है इससे शुभ विचारों का उदय हो सकता है।

मकर (Capricorn) : (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस माह शारीरिक रोग की आशंका बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट संबंधी परेशानी का भी योग है। ब्लडप्रेशर एवं हृदय रोगियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। जातक का जीव जन्तुओं के प्रति लगाव बढ़ेगा। सावधान रहें, विश्वसनीय लोग धोखा दे सकते है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा व्यतीत होगा। धन लाभ या किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की खुशी मिल सकती है लेकिन पत्नी एवं पुत्र के कारण चिंता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा चिंतादायक रहेगा। व्यापार को अत्यधिक विस्तार देने से बचें। सूझ-बूझ से ही बाजार में पैसा लगायें। मन की प्रवृतियों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में अनावश्यक आकर्षण से बचें। सूझ-बूझ से कार्य करें।

कुंभ (Aquarius) : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस माह जातक को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट में दर्द गैस आदि के कारण तनाव एवं उलझनों की स्थिति बन सकती है। किसी बड़ी बीमारी की आशंका या स्थिति का भी योग है। इस माह पत्नी का सुख जातक को प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है। व्यापार आदि में बड़ी सफलता मिल सकती है लेकिन साझेदारी वाले व्यापार में सावधानी रखें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। जिससे जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस माह पारिवारिक सुख सामान्य रहेगा। सोच-समझकर ही कार्य करें तभी पारिवारिक स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

मीन (Pisces) : (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस माह स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी या बाधायें आ सकती है। कारोबार की दृष्टि से यह माह मध्यम गति से सफलता देने वाला हो सकता है इसलिए निरन्तर क्रियाशील बने रहें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। रोगों से मुक्ति मिल सकती है। जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा जिससे घरेलू समृद्धि का योग बनेगा। अच्छे लोगों का संसर्ग प्राप्त होगा। जातक को अपने क्रोध एवं जल्दबाजी के कार्यों से बचने चाहिए नहीं तो हानि हो सकती है। बड़ों की सेवा जातक के लिए हितकर साबित हो सकती है और कोई बड़ा कार्य करने की प्रेरणा मिल सकती है। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। मन में संतोष एवं शांति की भावना का उदय होगा।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk