नई दिल्ली (आईएएनएस)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह एक बार फिर उड़ी। बुधवार शाम को ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने धोनी के रिटायर होने की अफवाह को हैशटैग #DhoniRetires के साथ फैलाना शुरू कर दिया। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान को फॉलो करने वालों ने पहले ही बता दिया था कह, ये गलत अफवाहें थीं। मगर धोनी की पत्नी साक्षी कहां शांत रहने वाली थी। साक्षी ने ट्विटर पर अफवाह उड़ाने वालों को जमकर लताड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने भी अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।

साक्षी ने ट्विटर पर लगाई लताड़

साक्षी ने ट्विटर ट्रेंडस पर ध्यान दिया और इन अफवाहों को फैलाने वालों पर कटाक्ष किया। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "ये केवल अफवाहें हैं! मैं समझती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर बना दिया है! जाओं अपनी जिंदगी जियो।' साक्षी के इस ट्वीट से अफवाह फैलाने वालों को मिर्ची तो खूब लगी मगर ट्वीट पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद, साक्षी ने अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया। वैसे साक्षी के ट्वीट डिलीट करने के पीछे उनके शब्दों को गलत जगह इस्तेमाल करना समझा जा रहा है। साक्षी को भी जब यह अहसास हुआ, उन्होंने वो ट्वीट हटा दिया।

बाद में डिलीट करना पड़ा ट्वीट

यह पहली बार नहीं है जब साक्षी को धोनी के रिटायरमेंट की अफवहों का खंडन करना पड़ा है। पिछले साल सितंबर में, भी सोशल मीडिया पर माही के रिटायरमेंट की खबरें चल रही थी। जिसे साक्षी ने खारिज कर दिया था। धोनी के संन्यास को लेकर विवाद 2019 विश्व कप के बाद से खबरों में है, जहां अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज खेले थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद धोनी मैदान में दोबारा नहीं लौटे।

कब होगी धोनी की वापसी

पेशेवर क्रिकेट में धोनी की वापसी इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सीजऩ के मुख्य आकर्षण में से एक थी। यह माना जाता था कि आईपीएल 13 में उनका प्रदर्शन जहां तक ​​टीम इंडिया का सवाल है, उनके भाग्य का फैसला करेगा। हालाँकि, आईपीएल 13 के साथ वर्तमान में अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है और T20 विश्व कप COVID-19 महामारी के कारण स्थगित होने की पूरी संभावना है। ऐसे में माही अब मैदान में कब आएंगे या भारतीय टीम की जर्सी फिर पहन पाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk