मुंबई (पीटीआई)। मुंबई और पड़ोसी इलाकों में चक्रवात निसर्ग के लिए बुधवार की सुबह लगभग 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ तट की ओर चल रही है। इस दाैरान रास्ते में फंसे करीब 10 हजार लोगों को निकाला गया। ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया। उड़ानें रद कर दी गई हैं। मछुआरों को समुद्र से बाहर निकालने का आदेश दिया गया और बचावकर्मियों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई से 190 किलोमीटर दूर, अरब सागर पर बना निसर्ग चक्रवात 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और दोपहर 1 से 4 बजे के बीच तटीय शहर अलीबाग में लैंडफॉल बनाने की संभावना है। 129 सालों में यह पहला चक्रवात आया है।

अलीबाग मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा शहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसलिकर ने कहा यह अलीबाग के दक्षिण में एक गंभीर चक्रवाती तूफान की तीव्रता के साथ पार करने की संभावना है। उन्होंने कहा उस समय इसकी गति 100 किमी प्रति घंटा से 110 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। अलीबाग मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा शहर है। यह रेतीले समुद्र तटों, कई किलों और मंदिरों से घिरा है। मुंबई से अलीबाग के पास मांडवा जेट्टी के लिए एक स्पीडबोट में 20 मिनट लगते हैं। यह कठिन सड़क यात्रा से बचने के इच्छुक लोगों के लिए एक आसान विकल्प है। यह कई बॉलीवुड सितारों और अन्य अमीर लोगों का भी घर है।

निसर्ग महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के समुद्र तट पर थमने की उम्मीद

निसर्ग जो कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के समुद्र तट पर थमने की उम्मीद है। यह तूफान पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के कहर के एक सप्ताह बाद आया है। होसलीकर ने कहा कि चक्रवात मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर को 100 किमी प्रति घंटे से लेकर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं से प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने कहा कि तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी बढ़ सकता है। राज्य के तटीय जिलों में बहुत भारी वर्षा के साथ हवाएं चलेंगी। विभाग ने अनुमान लगाया है कि तूफान का उत्तरी महाराष्ट्र, पुणे, अहमदनगर के क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा। विभाग ने कहा है कि कच्छ के घर, पेड़, बिजली के खंभे गिर सकते हैं।

National News inextlive from India News Desk