- नेगी दा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

DEHRADUN: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार जारी है। लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार सुबह तक वे वेंटिलेटर से बाहर आ जाएंगे। उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे लोगों को वे इशारों में जवाब दे रहे हैं। दूसरी तरफ उनके प्रशंसकों की अस्पताल से बाहर दुआओं का भी दौर जारी है।

परिजन भी स्वास्थ्य सुधार से आश्वस्त

बुधवार रात से राजपुर रोड स्थित निजी अस्पताल मैक्स में भर्ती लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार जारी है। खुद उनके बेटे कविलाश नेगी ने बताया कि पिछले ख्ब् घंटों के दौरान उनके स्वास्थ्य में ख्भ् प्रतिशत का सुधार हुआ है। लगातार हो रहे सुधार के लिए कविलाश ने सभी की दुआओं का आभार भी जताया है। नेगी दा का अब ब्लड प्रेशर व शुगर भी कंट्रोल में है। यूरीन में जो दिक्कत थी वह भी सामान्य बताई गई है। जबकि हार्ट पंपिंग के लिए लगाया गया डिवाइस हटा लिया गया है। उपचार में जुटे डॉक्टरों को भरोसा है कि वे जल्द रिकवर हो जाएंगे। स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को देखते हुए शनिवार को डॉक्टर्स कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटा सकते हैं, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज व चीफ सेक्रेटरी एस रामास्वामी लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की कुशल क्षेम जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। सीएस को यूनिट के हेड डॉ। पुनीश सडाना ने बताया कि नेगी दा के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है।

सुशीला के स्वास्थ्य में सुधार

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है। सीएस एस रामास्वामी भी उनका हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएस ने मैक्स एमआईसीयू के हेड डॉ.शांतनु से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताया कि उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।