ऐसी है जानकारी
इस क्रम में 19 साल के राजा थापा ने सबसे पहले 138 पेंसिलों को एक साथ अपने मुंह में डालने का दावा किया। उन्‍होंने सिर्फ दावा ही नहीं किया, बल्‍कि इसे करके भी दिखाया। बता दें कि अपने इस दावे और करतबों से राजा ऐसा ही एक रिकॉर्ड कायम करने वाले भारतीय दिनेश शिवनाथ उपाध्‍याय का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।

तोड़ना है इनका रिकॉर्ड
दिनेश ने उस समय 92 पेंसिलों को मुंह में डालने का रिकॉर्ड बनाया था। राजा ने उनके रिकॉर्ड से 46 ज्‍यादा पेंसिलों को मुंह में डालने का रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। राजा अपने रिकॉर्ड को बनाने में सिर्फ यहीं नहीं थमे। इस क्रम में उन्‍होंने आगे 32 पेंसिलों जलती हुई मोमबत्‍तियों को भी मुंह में दातों के बीच में लगाकर दिखाया।

जलती मोमबत्‍तियों को डाला मुंह में
उनके इस प्रयास में साफ नजर आ रहा था कि कैसे उनके मुंह में लगी 32 जलती हुई मोमबत्‍तियों से मोम पिघलकर उनके मुंह पर गिर रही थी। बहुत ज्‍यादा मोमबत्‍तियों के पिघल जाने के बाद राजा उठे और सामने खड़े लोगों का अभिवादन किया। उनके इस कारनामे को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए जोरदार तालियां भी बजाईं।

ऐसा कहते हैं थापा
थापा कहते हैं कि उनको ऐसे खतरनाक काम करना बेहद पसंद है। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने देखा कि नेपाल में कई पुराने और बड़े रिकॉर्ड टूटे हैं। वह भी ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं। ऐसे में उन्‍होंने जब अपने कुछ अद्भुत करने के बारे में सोचा तो निष्कर्ष निकला कि वह एक साथ कई चीजें अपने मुंह में भर सकते हैं। उनका मुंह वाकई काफी बड़ा है।

अच्‍छा लगता है राजा का मनोरंजन करना
इस बारे में राजा का आगे कहना है कि लोगों का मनोरंजन करना उनको अच्‍छा लगता है। उनका मानना है कि फिर इसमें गलत भी क्‍या है। कुछ बड़े रिकॉर्ड्स को देखने के बाद उन्‍हें भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। बता दें कि थापा बतौर सिक्‍योरिटी गार्ड नौकरी करते हैं। इसके अलावा अब वह आगे कुछ स्‍ट्रीट शोज़ करने का भी विचार बना रहे हैं। इन शोज़ की मदद से वह भी वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम करने का फैसला कर चुके हैं। ऐसा सब करके असल में वह 'नेपाल के स्‍ट्रीट हीरो' कहलाना चाहते हैं।

Courtesy by Mail Online

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk