मुंबई (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस संकट को लेकर लाॅकडाउन चल रहा है। इस दाैरान लाॅकडाउन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। हाल ही में मार्केट रिसर्च और डाटा कंपनी YouGov ने एक सर्वे कराया। इस दाैरान सर्वे में शामिल हुए अधिकांश अरबन इंडियंस यानी कि शहरी भारतीय बैंकिंग और होम रिपेयर को लॉकडाउन के दौरान सबसे जरूरी सर्विस मानते हैं। लगभग तीन-चौथाई उत्तरदाताओं ने कहा कि वे उपलब्ध आवश्यक सेवाओं से संतुष्ट हैं। सर्वे के मुताबिक 10 में से 9 अरबन इंडियंस (89 प्रतिशत) ने बैंकों को गैर-आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं प्रदान करने वाले व्यवसायों की सूची से लॉकडाउन के दौरान सबसे आवश्यक सेवा के रूप में चुना है।

होम रिपेयरिंग सर्विस भी बहुत जरूरी है

बैंकिंग के बाद ऑनलाइन होम रिपेयरिंग का नंबर है। लगभग तीन-चौथाई (74 प्रतिशत) उत्तरदाताओं ने इसे महत्वपूर्ण बताया है। गर्मी की शुरुआत और एसी और फ्रिज सर्विसिंग की आवश्यकता बढ़ी है। सर्वे में दिलचस्प बात यह है यह दिखी कि बड़ी संख्या में लगभग 61 प्रतिशत लाेग वर्तमान में शराब और सिगरेट की उपलब्धता की बजाय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए भंडारण को अधिक महत्व दे रहे हैं।

सैलून और पार्लर की कम जरूरत कम

सर्वे में दिखा कि कुछ व्यवसायों के प्रति भी संदेह है जो सरकार ने महामारी के दौरान शुरू करने की अनुमति दी है। 60 प्रतिशत ने कहा कि वे डाक और कूरियर सेवाओं को जरूरी मानते हैं। सैलून और पार्लर की कम जरूरत है। यह सर्वे भारत में 1,000 लोगों के बीच YouGov Omnibus द्वारा 21 से 24 अप्रैल के बीच ऑनलाइन एकत्र किए गए डाटा से किया गया है। YouGov के पैनल को दुनिया भर में छह मिलियन से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं।

Business News inextlive from Business News Desk