कानपुर। देश में लगातार बढ़ रहे COVID-19 के मामलों के बीच राहत की बात ये है कि इनके बढ़ने के अनुपात में कमी देखी जा रही है और पिछले कुछ दिनों में ये एवरेज काफी तेजी से नीचे आया है। इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि खतरा टल गया है महाराष्ट्र में स्थितियां अब भी काफी चिंताजनक है और वहां लगातार नए केसेज सामने आ रहे हैं। इसी देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात अभी काबू में नहीं आ रहे हैं। अन्य राज्यों में इन दोंनों जगह की तुलना में थोड़ा अंतर है।

कुल संख्या में हुआ इजाफा

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में शनिवार के मुकाबले और इजाफा हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के साथ देश में पीड़ितों की संख्या 14792 हो गई है। इन कुल मामलों में से, 12289 मामले सक्रिय हैं, जबकि 2014 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 488 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति महाराष्ट्र में है। यहां पर अब तक 3,323 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 331 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 201 लोगों की माैत हो गई है।

coronavirus के 14792 केस 488 लोगों की माैत,महाराष्ट्र में हालात अभी भी काबू के बाहर,ये है अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली में हालात नहीं है ठीक

इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली में हालात कुछ अच्छे नहीं कहे जा सकते यहां 1707 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 72 मरीज ठीक हुए हैं और 42 लोगों की मौत हुई है। थर्ड प्लेस पर 1,323 मामलों के साथ तमिलनाडु है। यहां 283 लोग ठीक हुए और15 लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया है। राजस्थान में 1,229 कंफर्म केसेज हैं, जिनमें से 183 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 पेशेंटस की डेथ हो गई है। मध्य प्रदेश में 1,310 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में परिस्थितियां खतरे के मार्क पर पहुंच गई हैं यहां भी अब तक 969 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 86 लोगठीक हो चुके हैं, या डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। केरल में 396 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है 255 ठीक हो गए हैं 3 मौतें हुई हैं। देश में सबसे पहले केरल में ही कोरोना का मामला सामने आया था।

National News inextlive from India News Desk