- आरोपी के खिलाफ दून, हरिद्वार के अलावा यमुनानगर में भी दर्ज हैं 8 मुकदमे

- पिछले महीनों दून में तीन चेन स्नेचिंग की घटनाओं में था शामिल

DEHRADUN

देहरादून में पिछले महीनों में तीन से ज्यादा चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक व्यक्ति को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेन स्नैचर से पुलिस ने पिछली दो वारदातों में लूटी गई सोने की दो चेनों को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को नेहरू कॉलोनी इलाके में स्थित बाईपास के पास से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपी से पिछली वारदातों में शामिल बाकी लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी से हुई पहचान

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दो महीने पहले धर्मपुर निवासी पवन कुमार ने थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना दी थी कि उनकी दादी सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी और उनकी किसी ने अज्ञात पल्सर सवार मोटे व्यक्ति ने चेन झपट ली। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति फुटेज में दिखा। पिछले कई दिनों से पुलिस लगातार चेन स्नैचर के हुलिए और गाड़ी के आधार पर पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि इस हुलिए के व्यक्ति की पहचान करम चंद पुत्र वेदपाल निवासी बहादराबाद के रुप में है। जिसके बाद पुलिस टीम करमचंद को तलाशने में जुट गई। मुखबिर की सूचना के बाद सोमवार को पुलिस ने करमचंद को पुराने बाईपास चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे राज्यों में भी दे चुका घटना को अंजाम

एसओ नेहरू कॉलोनी विनोद गुंसाई ने बताया कि गिरफ्तार चेन स्नैचर करमचंद से पुलिस को एक सोने की चेन बरामद हुई है, जिसको आरोपी व्यक्ति ने क्7 मार्च को धर्मपुर से लूटा था। इसके अलावा आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा रायपुर और अजबपुर कला में भी चेन स्नैचिंग की गई थी। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार के अलावा यमुनानगर हरियाणा में चेन स्नैचिंग के 8 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के गैंगस्टर में भी जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस टीम में एसओ नेहरू कॉलोनी विनोद सिंह गोसाई, एसआई दिलबर सिंह नेगी, कुलदीप सिंह रावत, नरोत्तम बिष्ट के अलावा कॉन्स्टेबल सुनील राणा, हरदयाल सिंह पवार, प्रति चौधरी, पुष्कर सिंह शामिल रहे।