ऐसी है जानकारी
बताते चलें कि ये अंगूठी उनकी एक्स हसबैंड रिक सॉलोमन के साथ हुई सगाई की है। 2007 में पामेला ने सॉलोमन के साथ शादी की थी। विडंबना ये रही कि शादी के दो महीने के बाद ही दोनों के बीच आपसी मतभेद हुए और दोनों अलग हो गए। दोनों के अलग होने के समय मीडिया में काफी चर्चाएं हुईं।  

2013 में फिर शुरू हुआ दोनों के बीच रोमांस
सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो दोनों के अलग होने के बाद 2013 में फिर से दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। उसके बाद जनवरी 2014 में एंडरसन ने इस बात का ऐलान किया था कि वो दोनों फिर से एक हो गए हैं। दोनों ने फिर से शादी कर ली। उसके बाद बीते साल ही जुलाई में वे दोनों फिर से अलग हो गए।

Hindi News from Hollywood News Desk

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk