कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Parineeti Raghav Wedding : बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पाॅलिटीशियन राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों जल्द ही उदयपुर में एक भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वेडिंग वेन्यू पर गेस्ट भी आने शुरू हो चुके हैं। इसी बीच एक खबर आ रही है कि परिणीती चोपड़ा की क्लोज कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं होंगी। वहीं इस ग्रैंड वेडिंग से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा को बेस्ट विशेज भेजी हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की पिक्चर शेयर की और वार्म नोट लिखा "मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट हो.. हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार। #newbeginnings @parineetichopra @raghavchadha88।"

parineeti raghav wedding : तो क्या बहन परिणीति की शादी में नहीं आ रही प्रियंका चोपड़ा,देशी गर्ल के इस पोस्ट को फैंस मान रहे इशारा

फैंस को लग रहा है कि परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब फैंस को कंफर्म लगने लगा है कि वह बहन परिणीति की शादी में नहीं आ रही है। वह अभी भी यूएसए में हैं। प्रियंका मई 2023 में परिणीति चोपड़ा के इंगेजमेंट फंक्शन में भी अकेले शामिल हुई थीं। इस दाैरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास नहीं आए थे। बतादें कि एक दिन पहले फ्राइडे को सुबह परिणीति और राघव का उदयपुर एयरपोर्ट पर वार्म वेलकम किया गया। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर नजर आईं और उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इससे पहले परिणीति और राघव के रिसेप्शन कार्ड की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk