-नगर विकास विभाग की ओर से जारी नहीं हुई है राशि

-राशि स्वीकृति का है पार्को

को इंतजार

PATNA: पटना में पार्को के सौंदर्यीकरण की योजना इन दिनों ठंडे बस्ते में नजर आ रही है। पहले नगर निगम, बुडको और बाद में वन प्रमंडल को नगर निगम क्षेत्र के छोटे-बड़े 70 पार्को के सौंदर्यीकरण का जिम्मा सौंपा गया। वन और पर्यावरण विभाग के स्थानीय पार्क प्रमंडल को पार्को की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन पार्को में पेड़-पौधों से लेकर बेंच और फाउंटेन के साथ ओपेन जिम की सुविधाएं भी उपल?ध करवानी थी। लेकिन राशि की कमी से इन पार्को की स्थिति नहीं सुधरी है।

फ‌र्स्ट फेज में 12 से अधिक पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए राशि दी गई लेकिन उसके बाद विभाग शांत हो गया। अभी तक 70 में से 26 पार्क में ही डेवलपमेंट हो पाया है। जिसमें राजवंशी नगर, एनर्जी पार्क, वीर कुवंर सिंह पार्क और शास्त्री नगर आदि पार्क आदि शामिल है।

संशोधन के कारण अटकी राशि

वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि पार्क मेनटेनेंस के लिए राशि मिलनी थी। विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन राशि में कई संशोधन किया जा रहा है जिस कारण राशि अभी तक नहीं मिली है। राशि जब तक मिलेगी नहीं काम नहीं हो सकता है।

पार्को को किया जाना है अपग्रेड

इसके अलावा 1 करोड़ 36 लाख खर्च कर पांच पार्को का अपग्रेड कराया जाएगा। इसमें कृष्णापुरी चिल्ड्रेन पार्क, शिवाजी पार्क, कंकड़बाग, राजवंशी नगर पार्क (नवीन पार्क), पुलिस कॉलोनी सेक्टर-सी पार्क और पुलिस कॉलोनी सेक्टर डी पार्क शामिल है।

राशि आने के बाद काम शुरू किया जा सकेगा। विभाग जैसे ही राशि आवंटित करती है हम डेवलपमेंट का काम शुरू कर देंगे।

-हेमंत पाटिल, डीएफओ, पटना