आलिया भट्ट आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उनका नाम भी शानदार बंगले रखने वाले स्टार्स में शामिल हो गया है।
डाइनैमिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। आलिया का नया घर पापा महेश भट्ट के घर से कुछ दूरी पर हीहै।
23 साल की आलिया भट्ट का नया घर जुहू में है। यह घर बेहद खूबसूरत है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने घर को काफी अच्छे से डेकोरेट कराया है।
आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी इस नए घर में रह रही हैं। आलिया का घर फेमस इंटीरियर डिजाइनर रिचा ने डेकोरेट किया है।
यहां इस्तेमाल किया गया कूशन, फेब्रिक और फर्नीचर लंदन और दुबई से लाया गया है। आलिया के घर में सफेद रंग का काफी इस्तेमाल किया गया है।
आलिया ने किचन आदि भी काफी अच्छे से डेकोरेट कराया है। दोनों बहनों को चाय पसंद है। इसलिए उनके घर में टी बार भी बनाया गया है।
यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस आलिया के घर को बोहेमियन लुक और यूरोपियन लुक से सजाया गया है। आलिया अपनी बहन के साथ इस घर में बेहद खुश हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk