-महिला की शिकायत पर जांच में गए जवानों को हमलावरों ने दौड़ा

-मामले में नामजद किए गए छह में तीन गिरफ्तार, अज्ञात 15 की तलाश जारी

PRAYAGRAJ: शिकायत के जांच में गई पुलिस टीम पर फाफामऊ के लेहरा तिवारीपुर में रविवार को पुलिस टीम पर हमला किया गया। देखते ही देखते डंडा व लाठी एवं पत्थर लेकर टीम के जवानों को हमलावर दौड़ा लिए। इसके पूर्व एक दरोगा की पिस्टल को भी छीनने की कोशिश की गई। खबर मिलते ही भारी संख्या में पहुंची फोर्स को देख कई हमलावर भाग रहे। इनमें से तीन को दौड़ाकर जवानों ने दबोच लिया।

भाग कर सभी बचाए जान

फाफामऊ से सटे लेहरा तिवारी पुर की स्मिता पटेल पत्‍‌नी राज कुमार सिंह पटेल ने थाने में एक शिकायती पत्र दी थी। रविवार को उसी की जांच में दरोगा धर्मेद्र कुमार सहित हेड कांस्टेबल सुशील सिंह अन्य के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को देखते ही तैश में आए विपक्षी झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस के जवान उन्हें कुछ समझाते सभी हाथापाई पर उतर आए। इतने में कुछ लोग पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगे। मंशा समझ सभी भागकर जान बचाए। धर्मेद्र की तहरीर पर सोरांव थाने में राज कुमार, राज करन टेल, अजीत पटेल, मलखान पटेल, मंगल पटेल व पप्पू पटेल समेत 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इनमें से मलखान व मंगल एवं राजकरन को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।