वापस दिलावाने में करो मदद
एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। पोर्न जगत में खलीफा का नाम काफी चर्चित है। सनी लियोन के बाद मिया खलीफा ही एडल्ट मूवी स्टार मानी जाती हैं। फिलहाल इस अभिनेत्री का इंस्टाग्राम एकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने टि्वटर के जरिए दी। मिया खलीफा ने ट्वीट किया कि, उनका इंस्टाग्राम एकाउंट हैक हो गया है। और आप लोग इसे वापस दिलवाने में उनकी मदद करें।


रियल्टी शो में आने की खबर
एक एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब के अनुसार, मिया खलीफा मोस्ट पॉपुलर पोर्न स्टार मानी जाती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। फिलहाल चर्चा तो यह भी है कि मिया खलीफा एक इंडियन रियल्टी शो में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेंगी। वैसे शो की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इससे पहले दर्शकों ने इसमें सनी लियोन को देखा है। ऐसे में मिया खलीफा को लेना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

 

Hindi News from Hollywood News Desk

 

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk