KANPUR: स्टील वॉयर लगाकर हो रही पतंगबाजी केस्को के लिए ही नहीं लाखों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। संडे को इसी वजह से शाम 4.30 से 6.30 बजे के बीच दालमंडी फीडर 6 बार ठप हुआ। इससे पहले सैटरडे की शाम खासबाजार व छप्पर मूलगंज सबस्टेशन दो बार ठप हो गए। फिलहाल न तो केस्को और न ही घनी आबादी वाले इन सबस्टेशनों से जुड़े लाखों लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है। खासतौर पर छुट्टियों के दिन शाम को स्टील वॉयर के साथ पतंगबाजी के कारण लोगों को पॉवर क्राइसिस का सामना करना पड़ रहा है।

नौबस्ता ट्रांसमिशन ओवरलोड, बाबूपुरवा सबस्टेशन ठप

संडे की शाम नौबस्ता ट्रांसमिशन स्टेशन ओवरलोडिंग का शिकार हो गया। जिसके चलते शाम 7.30 बजे बाबूपुरवा सबस्टेशन की पॉवर सप्लाई ठप कर दी है। केस्को ऑफिसर्स के मुताबिक 8.30 बजे पॉवर सप्लाई नॉर्मल होगी। इससे पहले दोपहर 2.45 पॉवर शहर में पॉवर रोस्टरिंग शुरू हो गई। जो शाम 4.10 बजे तक जारी रही। शाम 5.30 बजे करीब पोखरपुर सबस्टेशन के इनकमिंग फीडर-1 का स्पाउट डैमेज हो गया। जिसके चलते ओमपुरवा, डिफेंस कालोनी जाजमऊ की लाइट 7.30 बजे तक गायब रही। गोविन्द नगर कृष्णा पार्क के दोनों ट्रांसफॉर्मर मेंटीनेंस वर्क के कारण बन्द कर दिए जाने के कारण दोपहर 1 से शाम 5.10 बजे तक बिजली गायब रही।